'मुझसे बड़ी गलती हो गई', एनिमल से संदीप रेड्डी वांगा ने परिणीति चोपड़ा को अचानक किया बाहर, बताई वजह

Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इस फिल्म में पहली बार रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने स्क्रीन शेयर की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के रश्मिका नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा पहली पसंद थी जिसका खुलासा खुद डायरेक्टर संदीप ने किया।

फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना ने गीतांजलि की भूमिका निभाई है। लेकिन इस रोल के लिए पहले परिणीति चोपड़ा को चुना गया था लेकिन आखिरी में संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। हाल ही में डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की और साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी।

Sandeep Reddy Vanga

संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म एनिमल में परिणीति को रिप्लेस करने पर अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा, 'हो सके तो माफ करो मुझे। डेढ़ साल पहले मैंने उन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया था, लेकिन शूट से कुछ दिन पहले मैंने उनमें गीतांजलि की झलक नहीं देखी। वह कहते हैं ना कि कुछ कुछ रोल कुछ कुछ लोगों को सूट नहीं करते।'

संदीप ने आगे फिल्म एनिमल से परिणीति को बाहर निकालने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि, 'मैंने डेढ़ साले पहले ही इस फिल्म के लिए परिणीति को पसंद कर लिया था। क्योंकि मुझे उनकी एक्टिंग काफी पसंद है। लेकिन फिल्म में गीतांजलि के रोल के लिए वह फिट नहीं बैठीं और मैंने उनसे कहा कि मुझे माफ करना लेकिन मैं किसी और एक्टर के साथ फिल्म साइन करना चाहता हूं।'

संदीप ने आगे कहा कि, 'जब मैंने इस बारे में परिणीति से बात की तो कहा कि मैं ये फैसला बदल रहा हूं और उनकी जगह अब किसी और को कास्ट करूंगा क्योंकि मेरे लिए फिल्म से बड़ा कुछ भी नहीं। हालांकि उन्हें इस बात का बुरा लगा लेकिन वह बाद में समझ गईं थी।' इससे पहले परिणीति को संदीप रेड्डी ने फिल्म कबीर सिंह के लिए भी साइन किया था। लेकिन बाद में उनकी जगह कियारा आडवाणी को ये रोल मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+