अनिल शर्मा ने बताया बॉक्स ऑफिस पर वीर क्यों हुई फ्लॉप, बोले- 'सलमान खान ने क्लाइमैक्स'

इन दिनों सलमान खान और अनिल शर्मा दोनों चर्चा में हैं। सलमान बिग बॉस और मिल रही धमकियों की वजह से तो अनिल अपनी नई फिल्म वनवास की वजह से खबरों में बने हुए हैं। अनिल ने सलमान के साथ फिल्म वीर में काम किया है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई।

अब अनिल ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के फ्लॉप होने पर बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म की जो एंडिग रखी गई वो लॉजिकल नहीं थी। लेकिन सलमान को पसंद थी इसलिए एंडिग वही रखी गई। अनिल ने फिल्म के फ्लॉप होने की वजह क्लाइमैक्स को बताया है। वीर में सलमान के साथ जरीन खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Anil Sharma told that Salman Khan movie Veer was a flop because of the climax

बाप बेटे की लड़ाई में लॉजिक नहीं था
लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में अनिल ने कहा, वीर मैंने बहुत मन से बनाई थी। फिल्म में सलमान का लुक भी बड़ा कमाल था। ये उनका सबसे बेस्ट लुक भी था, मुझे ये लगता है। फिल्म जो गड़बड़ हुई इसकी वजह क्लाइमैक्स था। बाप बेटे की जो लड़ाई है वो क्यों रही है? मेरे मन में प्रश्न था कि आखिर दोनों में लड़ाई हो क्यों रही हैं? इस पर कोई लॉजिक नहीं था। लेकिन वो सब्जेक्ट सलमान साहब का था और वो चाहते थे कि फिल्म में बाप बेटे की लड़ाई हो। मैंने सलीम साहब से भी बात की थी। मेरे हिसाब से कहानी खत्म वहीं होना चाहिए था जहां स्वंयवर हुआ था।

बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फेल
वीर साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान के अलावा जरीन खान, सोहेल खान, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ अहम रोल में थे। इस फिल्म कहानी सलमान ने ही लिखी थी। फिल्म 63 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ रुपए ही कमा सकी। फिलहाल सलमान अपनी नई फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। अनिल अपनी फिल्म वनवास के रिलीज के इंतजार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+