65 के हुए अनिल कपूर, बर्थडे पर इस खास दोस्‍त ने बताया एक्‍टर के हमेशा जवान दिखने का राज

मुंबई, 24 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍टर अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 65 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन अनिल कपूर की फिटनेस देखकर ये कहा जा सकता है उन पर उम्र को कोई भी असर नहीं पड़ा है। 65 साल की उम्र में उनमें गजब की इनर्जी और पॉजिटिव एटीट्यूट ने उन्‍हें हमेशा के लिए युवाओं का बॉलीवुड पोस्टर बॉय बना दिया है। जहां फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट में उनके साथ काम कर चुके को-स्‍टार बूढ़े नजर आते हैं वहीं अनिल कपूर को देखकर लगता ही नहीं कि उन पर उम्र का कोई असर हुआ है। एक्‍टर के बर्थडे पर उनकी दोस्त और निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान ने अनिल कपूर की जवानी के राज से रूबरू करवाया है।

फराह खान ने खोला राज

फराह खान ने खोला राज

एक्‍टर के बर्थडे पर फराह खान ने अनिल कपूर के साथ कई पुरानी फोटो शेयर की और कहा कि यह वास्तव में, जीवन और काम के लिए उनका प्यार है, साथ ही साथ उनकी परवरिश भी उन्हें वह बनाती है जो वह हैं।

एक्‍टर के हमेशा जवान दिखने का राज

एक्‍टर के हमेशा जवान दिखने का राज

कैप्शन में लिखा है

इस आदमी को 1992 से प्यार कर रही हूं। वो हर कोई बात करता है कि वह कितना छोटा दिखता है, लेकिन कुछ ही लोग उनके यंग दिखने का राज जानते है। जीवन के लिए उसका उत्साह, उसके काम के लिए उनका जुनून और मध्यम वर्ग की परवरिश जो उन्‍हें जमीन से जोड़े रखती है। पापाजी, तुस्सी ग्रेट हो । जन्मदिन मुबारक हो अनिल कपूर। लव यू पापाजी।

भाई बोनी कपूर ने भी अनिल कपूर के यंग दिखने का बताया राज

भाई बोनी कपूर ने भी अनिल कपूर के यंग दिखने का बताया राज

अनिल कपूर के भाई, निर्माता बोनी कपूर ने बधाई देने के लिए उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अनिल कपूर हर साल और यंग होते जा रहे हैं। बोनी कपूर ने फोटो के बारे में लिखा

यह 1995 में जुदाई के सेट पर था जब वह 39 साल के थे और मैं 40 साल का था। आज 2021 में, 24 दिसंबर, वह बेहतर और फिट दिखता है क्योंकि वह जश्न मनाता है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, धन्य रहें और हर गुजरते साल के साथ युवा दिखते रहें।

बता दें जुदाई में बोनी कपूर की दिवंगत पत्नी श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ अभिनय किया था और ये फिल्‍म सुपरहिट हुई थी।

1979 में अनिल कपूर ने इस फिल्‍म से की थी अपने करियर की शुरूआत

1979 में अनिल कपूर ने इस फिल्‍म से की थी अपने करियर की शुरूआत

बता दें अनिल कपूर ने अपने ए‍क्टिंग करियर की शुरुआत 1979 में हमारे तुम्हारे फिल्म से की थी। अनिल कपूर पहली बार बतौर एक्‍टर 1980 में तेलुगु फिल्म, वामसा वृक्षम में नजर आए थे। वहीं हिंदी सिनेमा में बतौर एक्‍टर के रूप में उनकी पहली फिल्म वो सात दिन थी और तब से उन्होंने सिनेमा में एक के बाद एक हिट फिल्‍में दीं। अनिल कपूर ने डिजाइनर सुनीता कपूर से शादी की है। अभिनेता के तीन बच्चे हैं। इनमें सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर अभिनेता हैं, जबकि रिया कपूर फिल्‍म निर्माता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+