'तो ये है जवानी का राज' Anil Kapoor ने माइनस 110 डिग्री में किया वर्कआउट, वीडियो देख फैंस के उड़े होश
66 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता अनिल कपूर ने माइनस 110 डिग्री में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं।

Anil Kapoor Work Out Video: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर देते हैं। एक्टर को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र 66 साल की हो चुकी है। अब उन्होंने माइनस 110 डिग्री में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया।
माइनस 110 डिग्री में वर्कआउट करते दिखे अनिल कपूर
अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मास्क लगाए ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए वीडियो शेयर किया था। अब अनिल कपूर को 110 डिग्री तापमान में कार्डियो करते देखा गया।
एक्टर ने शेयर किया वीडियो
अनिल कपूर को इस वीडियो में शर्टलेस होकर वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वो माइनस तापमान वाल एक कमरे में नजर आ रहे हैं और वहां वर्कआउट कर रहे हैं। पहली वीडियो में वह वर्कआउट करते हुए कमरे से बाहर निकलते हैं और दूसरी में एक्टर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।
वीडियो देख फैंस हुए हैरान
अनिल कपूर की इस वीडियो को देख उनके फैंस काफी हैरान हैं। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "40 में नॉटी का टाइम आ गया है। ये 60 में सेक्सी होने का समय है. फाइटर मोड ऑन है"। अनिल कपूर की इस वीडियो में बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके तमाम फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
कपिल शर्मा ने की तारीफ
अनिल कपूर की वीडियो पर कपिल शर्मा ने कमेंट कर लिखा, 'वाह वाह मुझे भी करना है ये'। वहीं कुछ सितारों ने हार्ट इमोजी लगाए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तो ये हैं जवानी के राज'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा ही जवान रहेंगे सर'। वहीं कुछ फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications