अंतिम संस्कार से पहले अनिल कपूर की मां का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल, लोगों को दिखी ऐसी फोटो

Anil Kapoor Mother Death: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म मेकर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन
पिछले हफ्ते निर्मल कपूर की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निर्मल कपूर के निधन से कपूर फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। बॉलीवुड सेलेब्स निर्मल कपूर को श्रदांजलि देने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचे थे।

Anil Kapoor Mother

'निर्मल कपूर पूरे परिवार की रीढ़ की हड्डी थी'

आपको बता दें कि अनिल कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां निर्मल कपूर पूरे परिवार की रीढ़ की हड्डी हैं। निर्मल कपूर सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं थीं लेकिन वह अपने परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों को लोगों के साथ शेयर करती थीं।

निर्मल कपूर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

फिलहाल दिवंगत निर्मल कपूर का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट मार्च 2016 में बनाया था, लेकिन पहला पोस्ट 5 महीने बाद अगस्त 2016 में शेयर किया गया था।

10 साल में किए सिर्फ 7 पोस्ट

निर्मल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने वर्कर्स के साथ 'बनाना वॉलनट केक' बनाने की तैयारी करती नजर आई थीं। उन्होंने 10 सालों में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ 7 ही पोस्ट्स शेयर किए थे।

14 जनवरी 2020 को किया था आखिरी पोस्ट

निर्मल कपूर ने अपने जवानी के दिनों की भी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफाइल पर फैमिली फोटोज भी शेयर की हुई हैं। आपको बता दें कि निर्मल कपूर ने आखिरी पोस्ट 14 जनवरी 2020 को किया था, जिस पर उनकी पोती सोनम कपूर ने बेहद प्यारा कमेंट किया किया था।

दादी के पोस्ट पर सोनम कपूर का प्यारा सा कमेंट

निर्मल कपूर के आखिरी पोस्ट में उनकी एक खूबसूरत तस्वीर है, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फोटो किसी पार्टी में क्लिक की गई है। इस फोटो पर सोनम कपूर ने बहुत ही क्यूट सा कमेंट किया था। सोनम ने कमेंट में हार्ट इमोजी भी शेयर किया था।

निर्मल कपूर ने मनाया था 90वां जन्मदिन

आपको बता दें कि निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। जानकारी के अनुसार निर्मल कपूर ने साल 1955 में मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से शादी की थी। निर्मल और सुरिंदर कपूर ने बड़ी मेहनत से अपना पूरा परिवार पाला था और इंडस्ट्री में कपूर खान की एक अलग पहचान बनाई थी।

निर्मल कपूर और सुरिंदर कपूर का परिवार

-पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहने से लेकर बॉलीवुड में सफल करियर बनाने तक का निर्मल और सुरिंदर कपूर का ये सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। हालांकि दोनों ने एक दूसरे का सपोर्ट किया था और अपने बच्चों को बॉलीवुड में खड़ा करवाया था।

-कपूर परिवार के मुखिया यानी सुरिंदर कपूर का जन्म ब्रिटिश भारत के पेशावर (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। इसके बाद सुरिंदर कपूर की निर्मल कपूर से शादी हुई। दोनों के चार बच्चे हुए। तीन बेटे- बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर और एक बेटी रीना कपूर। साल 2011 में सुरिंदर कपूर की मौत हो गई थी। वहीं अब साल 2025 में निर्मल कपूर का भी निधन हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+