अनिल कपूर और बोनी कपूर के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, घर में पसरा मातम
Anil Kapoor Mother Passes Away News: अनिल कपूर , बोनी कपूर और संजय कपूर के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 90 वर्ष थी। 2 मई की शाम उनका निधन हुआ है। इस खबर के सामने आते ही इडंस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कपूर परिवार भी शोक में डूबा हुआ है। उनके फैंस भी श्रद्धांजलि दे रहे है।
निर्मल कपूर अपने परिवार और प्रशंसकों के लिए प्यार और यादों की एक विरासत छोड़ गईं। पिछले हफ़्ते निर्मल कपूर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। यहीं उन्होंने अपनी आंखरी सांस ली है। कपूर बंधु का साल 2011 में पिता सुरिंदर कपूर का साथ छूटा था।

पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहने से लेकर बॉलीवुड में सफल करियर बनाने तक का सुरिंदर कपूर का सफर उनके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। अपनी पत्नी निर्मल कपूर के साथ मिलकर उन्होंने एक ऐसे परिवार का पालन-पोषण किया जिसने आगे चलकर फिल्म उद्योग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कपूर बंधु, बोनी, अनिल और संजय ने अपने माता-पिता द्वारा रखी गई नींव की बदौलत बॉलीवुड में अपनी अलग राह बनाई है।
अनिल कपूर का अपनी माँ के साथ ख़ास रिश्ता था, जो सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई कई तस्वीरों से दिखता है। पिछले साल 27 सितंबर को, अपनी माँ का 90वाँ जन्मदिन मनाते हुए, अनिल कपूर ने कई दिल को छू लेने वाली तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनकी माँ के साथ बिताए गए खुशी के पल कैद थे। इन तस्वीरों में परिवार के अन्य सदस्य भी नज़र आए, जिनमें अनिल कपूर की पत्नी सुनीता, बोनी कपूर की बेटी जान्हवी और संजय कपूर की बेटी शनाया शामिल हैं, जो कपूर परिवार के भीतर के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती हैं। निर्मल कपूर के जाने से उनके बेटों के जीवन में एक खालीपन आ गया है, जिन्होंने अब अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है।












Click it and Unblock the Notifications