सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनिल कपूर का डुप्लीकेट, यूजर्स बोले-'एकदम झक्कास'

मुंबई, 20 सितंबर। सोशल मीडिया की दुनिया भी अजब-गजब होती है। कई बड़ी फिल्मी हस्तियों के डुप्लिकेट सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिंग से धूम मचा रहे हैं। पहले आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण के डुप्लिकेट के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इस बीच इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के फैंस ने उनका डुप्लिकेट ढूंढ़ निकाला है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अमेरिका में फिटनेस कोच हैं जॉन

अमेरिका में फिटनेस कोच हैं जॉन

दरअसल जिस व्यक्ति को अनिल कपूर का डुप्लिकेट बताकर लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं वह अमेरिका के फिटनेस कोच हैं। उनका नाम जॉन एफर है। लोग जॉन और अनिल कपूर की तस्वीरों को एक साथ लगाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। खुद जॉन ने भी अनिल कपूर के साथ की अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा मैं बॉलीवुड से बुलावा आने का इंतजार कर रहा हूं, यह कहां पर है यह बच्चा, अनिल कपूर, अच्छा एक्टर है, मेरे पिता ऐसा कहते हैं।

करण जौहर, वरुण धवन ने किया लाइक

करण जौहर, वरुण धवन ने किया लाइक

जॉन के इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग लाइक कर रहे हैं। जॉन के इस पोस्ट को करन जौहर, वरुण धवन तक ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने इंटरनेट में जॉन को बताया कि अनिल कपूर बच्चा नहीं बल्कि खुद दादा हैं। दूसरे यूजर ने लिखा यह तो बिल्कुल अनिल कपूर जैसा है, दूसरे ने लिखा अगर अनिल कपूर 90के दशक में जिम जाते तो बिल्कुल ऐसे ही लगते। एक यूजर ने लिखा, मैंने सच में सोचा कि तुम अनिल कपूर ही हो।

आने वाली फिल्म

आने वाली फिल्म

अनिल कपूर की बात करें तो उन्हें फिल्म जुग-जुग जियों में आखिरी बार देखा गया था, इस फिल्म में वह नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल भी थे। इसके साथ ही अनिल कपूर संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल में काम कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कूपर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म के एक हिस्से को पटौती पैलेस में शूट किया गया है, जिसकी तस्वीर हाल ही में वायरल हुई थी। अनिल कपूर को नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज एके वर्सेज एके में देखा गया था, जिसमे अनुराग कश्यप भी थे। साथ ही वह मलंग, में भी अनिल कपूर नजर आए थे, जिसमे आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी भी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+