ड्रग्स को लेकर आर्यन और अनन्या की चैट आई सामने, कोकिन-गांजा अरेंज करने की हुई थी बात, NCB से भी था डर
ड्रग्स को लेकर आर्यन और अनन्या की चैट आई सामने, कोकिन-गांजा अरेंज करने की हुई थी बात, NCB से भी था डर
मुंबई, 26 अक्टूबर: मुंबई क्रुज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। एक और जहां आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है तो वहीं दूसरी ओर ड्रग्स को लेकर आर्यन खान और अनन्या पांडे की चैट मीडिया में सामने आई है। टीवी में दिखाए गए चैट के मुताबिक आर्यन खान और अनन्या पांडे ड्रग्स अरेंज कराने की बात कर रहे हैं। चैट से ये भी पता चला है कि आर्यन औ अनन्या को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का डर भी है लेकिन फिर भी आर्यन अनन्या कोकिन और गांज के इतंजाम करने की बात करते हैं। आइए जानें आखिर चैट में आर्यन और अनन्या के बीच क्या-क्या बात हुई।

पहली चैट: अनन्या बोलीं- आर्यन तुम जो वीड मांग रहे हो, वो डिमांड में है
पहला आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट जुलाई 2019 का है। जिसमें आर्यन और अनन्या वीड यानी गांजे की बात कर रहे हैं। इस चैट में आर्यन अनन्या से एक खास तरह के डग्स की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर अनन्या बोलती हैं- 'आर्यन तुम जो मांग रहे हो, वो डिमांड में है'
आइए पढ़ें उनकी पूरी चैट
- आर्यन खान - मैं (अनन्या पांडे) तुमसे चुपके से लूंगा।
-अनन्या पांडे- ओके
- आर्यन -Weed (वीड)
-अनन्या पांडे-ये डिमांड में है आर्यन

दूसरी चैट: आर्यन ने अनन्या से पूछा- तुम Weed लाई हो?
ये बातचीत 6.07. 2019 की है।
- अनन्या पांडे- मैं अब इस बिजनेस में हूं
-आर्यन खान : तुम Weed लाई हो? अनन्या
- अनन्या : मुझे मिल रहा है, मैं सीक्रेट तरीके से तुम्हारे लिए अरेंज कर रही हूं।

तीसरी चैट: आर्यन कहते हैं- चलो कल कोकीन लेते हैं
एनसीबी को जो तीसरी चैट मिली थी वो 04:18: 2021 की है। ये बाततीच ज्यादातर अंग्रेजी में है। इस चैट में कोकिन लेने की बात आर्यन खान द्वारा कही जा रही है। ये चैट कथित तौर पर आर्यन खान के कथित व्हाट्सएप ड्रग ग्रुप चैट से बरामद हुई है।
- आर्यन - लेट्स डू कोकीन (चल कल कोकीन लेते हैं)
- आर्यन - I am getting you guys fu***d by NCB.












Click it and Unblock the Notifications