बेटी के अफेयर की खबरें सुनकर कैसा होता है अनन्या पांडे की मां का हाल? खुद बताई हैरान करने वाली बात

हाल ही में अनन्या पांडे की मां ने बेटी अनन्या के अफेयर की खबरों को लेकर बात की।

मुंबई, 3 अक्टूबर: क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में चल रही तमाम कॉन्ट्रोवर्सी का इनकी फैमिली पर क्या असर होता होगा? बात चाहे अफेयर की हो या फिर किसी के साथ सेक्शुअल रिलेशनशिप की.. या फिर कुछ ऐसी अफवाहें, जिन्हें सुनकर आपके भी होश उड़ जाएं। आम लोगों की तरह ही इनकी भी फैमिली होती है, जिन्हें इस बात से बेहद फर्क पड़ता है कि उनके बेटे या फिर बेटी के बारे में किस तरह की बातें की जा रही हैं। बात अगर अनन्या पांडे की करें, तो बीते कुछ समय में एक्ट्रेस कई एक्टर्स के साथ लिंक अप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में थीं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि अनन्या के बारे में उड़ रही इन अफवाहों का उनकी मां पर क्या असर पड़ा।

लिंक अप को लेकर सुर्खियों में थीं अनन्या

लिंक अप को लेकर सुर्खियों में थीं अनन्या

अनन्या पांडे बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की मां और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे की पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है। अनन्या पांडे और उनकी मां की अच्छी बॉन्डिंग है। बीते दिनों अनन्या पांडे एक्टर्स के साथ अपने लिंक अप रूमर्स को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। अब हाल ही में फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में मां भावना ने बेटी अनन्या के अफेयर की खबरों को लेकर बात की।

'पहले फर्क पड़ता था'- भावना पांडे

'पहले फर्क पड़ता था'- भावना पांडे

अनन्या पांडे की मां उन्हें कितनी अच्छी तरह से समझती हैं, इस बात का सबूत बेटी को लेकर उनका हालिया बयान है। भावना बताती हैं कि अनन्या के बारे में हो रही ऐसी बातों से उन्हें पहले फर्क पड़ता था। लेकिन अब ये बातें उन्हें बिल्कुल परेशान नहीं करतीं। वे समझ चुकी हैं कि अब ये बातें उनकी बेटी के प्रोफनशन का हिस्सा हैं।

पति और बेटी को लेकर बोली ये बात

पति और बेटी को लेकर बोली ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, अपनी बेटी अनन्या और पति चंकी पांडे के प्रोफेशन के बारे में बात करते हुए भावना बताती हैं कि लोगों के पास बोलने के लिए अच्छी और बुरी दोनों ही बातें होती हैं। लेकिन अब मैं काफी रिलेक्स रहती हूं। अनन्या और चंकी दोनों ही खुद को कैमरा के सामने कॉन्फिडेंटली रखते हैं।

छोटी बेटी को लेकर बोली ये बात

अगर यही बात मेरी छोटी बेटी के बारे में होती, तो जरूर मुझे खलती। क्योंकि उसका ये प्रोफेशन नहीं है। मैं मानती हूं कि अच्छाई का वजन ज्यादा होना सब ठीक कर देता है। ऐसे में अब मैं काफी निश्चिंत रहती हूं।

मशहूर है करण जौहर का शो

मशहूर है करण जौहर का शो

बताते चलें कि करण जौहर का शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' काफी फेमस है। ये चार सेलिब्रिटी की पत्नियों सीमा किरण सजदेह, महीप कपूर और भावना पांडे और नीलम कोठारी से शुरू हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+