Ananya Pandey Birthday: इन एक्टर्स के साथ इश्क लड़ा चुकी हैं अनन्या पांडे, खूब चर्चा में रहे एक्ट्रेस के अफेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज यानी 30 अक्टूबर 2022 को अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐेसे में जानते हैं कि उनका अब तक किन एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है।

Ananya Pandey Love Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का आज यानी 30 अक्टूबर 2022 को अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सभी बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें अपने अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनन्या पांडे एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने चुलबुले व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं। एक्ट्रेस की लव लाइफ भी किसी से छिपी नहीं है वह अक्सर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।

अनन्या पांडे के लव अफेयर्स

अनन्या पांडे के लव अफेयर्स

अन्नया पांडे को अब तक बॉलीवुड में बेहद कम समय हुआ है। फिल्म द स्टुडेंट ऑफ द इयर 2 से उनके करियर की शुरूआत हुई थी। लेकिन वह अक्सर अपनी एक्टिंग को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इसके अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अनन्या पांडे का अब तक कईं एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है। चलिए जानते हैं उनके लव अफेयर्स के बारे में।

अनन्या पांडे ईशान खट्टर

अनन्या पांडे ईशान खट्टर

अनन्या पांडे का सबसे पहले नाम मशहूर अभिनेता ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। दोनों अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में भी रहे। दोनों को कई बार बॉलीवुड इवेंट्स में स्पॉट किया गया। इसके अलावा वैकेशन पर भी साथ इंजॉय करते हुए नजर आए। हालांकि ईशान खट्टर ने कई बार अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन बाद में दोनों के बीच दुरियां आई और फिर ब्रेकअप का फैसला किया।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

इन दिनों अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर बॉलीवुड पार्टी में साथ में स्पॉट किए जाते हैं। इन दोनों के रिश्ते का खुलासा फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण में किया था। हालांकि दोनों ने अब तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। आपको जानकर हैरान होगी कि आदित्य और अनन्या के बीच 13 साल का फासला है। जहां अनन्या 24 साल की हो गई हैं तो वहीं ऑदित्य की उम्र 37 साल की है।

अनन्या पांडे और आर्यन खान

अनन्या पांडे और आर्यन खान

आपको बता दें कि हाल ही में कॉफी विद करण के 7वें सीजन में जब करण जौहर ने अनन्या से पूछा था कि आपका क्रश कौन है? तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने आर्यन खान को अपना क्रश बताया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चा शुरू हो गई। एक्ट्रेस के इय बयान पर आर्यन खान ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

अनन्या पांडे विजय देवरकोंडा

अनन्या पांडे विजय देवरकोंडा

अन्नया पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर हाल ही में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई लेकिन बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई। कई बार अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा के लिए अपना प्यार जाहिर किया। लेकिन इसके बावजूद विजय ने इस पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+