क्या जल्द शादी करने वाली हैं Ananya Panday? एक्ट्रेस ने बताया अपना मैरिज प्लान, कहा-'शादीशुदा और बच्चे...'
Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल एक्ट्रेस का आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हुआ। इसके बाद उनका नाम पूर्व मॉडल वॉकर ब्लांको के साथ जोड़ा जा रहा था।
वॉकर ब्लांको और अनन्या पांडे को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद उनके डेटिंग रुमर्स काफी सुर्खियों में रहे। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक अपने रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं की। अब एक इंटरव्यू में अनन्या ने यह भी बताया कि वह अगले पांच सालों में शादी करने का प्लान कर रही हैं।

अनन्या पांडे ने कहा, "पर्सनली, मैं पांच साल बाद खुद को शादीशुदा, खुशहाल घर में, बच्चों की प्लानिंग करती और ढेर सारे कुत्तों के साथ देखती हूं।" एक्ट्रेस ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि वह आने वाले 5 सालों में शादी कर लेंगी।
वहीं अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर बात करते हुए अनन्या ने कहा, "मैं खुद को टॉप पर देखती हूं। हमेशा सबके बीच कॉम्पटीशन होता है, लेकिन फिलहाल मैं अपने काम पर फोकस कर रही हूं, और अपने हुनर को और ज्यादा बेहतर बनाने पर काम कर रही हूं।"
बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, अनन्या ने अनंत अंबानी की शादी में वॉकर को अपने 'पार्टनर' के रूप में पेश किया। एक सूत्र ने बताया, "वह इसे छिपा नहीं रही थीं। कई लोगों ने उन्हें एक रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए देखा।" हालांकि, दोनों ने अब तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे की बहन Alanna Panday ने बता दिया बच्चे का जेंडर, जानें लड़का होगा या फिर लड़की, देखें वीडियो
वॉकर ब्लांको अंबानी परिवार के साथ वंतर नामक कंपनी में काम करते हैं, हालांकि उनके काम और यह कि वह भारत में रहते हैं या नहीं, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अनन्या के 26वें जन्मदिन पर, वॉकर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल! तुम बहुत खास हो! आई लव यू, एनी (रेड हार्ट इमोजी)।"
इस साल, अनन्या "चंद मेरा दिल" फिल्म में लक्षय के साथ दिखाई देंगी। अनन्या अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म 'CTRL' की सफलता का आनंद ले रही हैं, जिसमें उन्होंने नेल्ला अवस्थी का किरदार निभाया है, जो एक इन्फ्लुएंसर है। एक दर्दनाक ब्रेकअप के बाद वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड जो को अपनी जिंदगी से हटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेती है।
ये भी पढ़ें: Ananya Panday: गिल को लगाया गले, पंड्या के साथ किया डांस, अब इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश












Click it and Unblock the Notifications