अनन्या पांडे की बहन Alanna Panday ने बता दिया बच्चे का जेंडर, जानें लड़का होगा या फिर लड़की, देखें वीडियो
Ananya Panday Ivor McCray: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। लेकिन पैरेंट्स बनने से पहले अब कपल ने खुद बता दिया कि बच्चे का जेंडर क्या होगा।
अलाना और इवोर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कपल के घर में लड़का या लड़की कौन आने वाला है। वीडियो में कपल एकसाथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अलाना और इवोर अपनी ग्लास से केक को काटा, अंदर के स्पंज का हल्का नीला रंग दिखा जिससे ये साफ हो गया कि दोनों चाहते हैं कि घर में बेबी बॉय आए। जिस तरह कपल ने बच्चा पैदा होने से पहले ही उसके जेंडर को रिवील कर दिया ये देखकर फैंस काफी भड़क गए और दोनों को ट्रोल करने लगे।
अलाना और इवोर की इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ ने जेंडर को लेकर कपल को खरी खोटी सुनाई। वहीं कुछ फैंस ने केक के कलर को लेकर उनका मजाक उड़ाया और कहा कि, 'ये ब्लू नहीं हरा रंग है।' वहीं कुछ ने कहा कि, ये दोनों को रंग का अंतर नहीं मालूम है। इसके अलावा फैंस ने कपल को होने वाले बच्चे के लिए बधाई दी। अब कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
अलाना पांडे ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर जानकारी दी थी कि वह भारत आने वाली हैं। अब वह जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, अलाना अपकमिंग फिल्म द ट्राइब में नजर आने वाली हैं। बता दें कि, उन्होंने बॉयफ्रेंड और अमेरिकन फिल्ममेकर आइवर मैक्री से पिछले साल 2023 में शादी की थी। जिसके बाद अलाना विदेश में शिफ्ट हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications