'सैयारा' के अहान पांडे की बहन हैं अनन्या पांडे, नहीं बन पा रहीं सुपरहिट हीरोइन, फिर कैसे हो रही पैसों की बरसात
Ananya Panday Net Worth: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' इस समय बॉक्स ऑफस पर दमदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म जमकर कारोबार कर रही है और लोगों को मूवी की कहानी से लेकर इसके किरदार तक खूब पसंद आ रहे हैं।
अनन्या पांडे के भाई हैं अहान पांडे
आपको बता दें कि फिल्म 'सैयारा' के लीड हीरो अहान पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक्टर अहान पांडे की बहन हैं। अहान पांडे ने खुद बताया था कि अनन्या पांडे को देखकर ही उन्हें एक्टिंग करने का खुमार छाया था।

सैयारा के लिए अहान पांडे की फीस
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब बड़े और नामी प्रोडक्शन हाउस के तले नए चेहरों को लॉन्च किया जाता है तो उन्हें 3 से 5 करोड़ रुपए की फीस मिलती है। वहीं कहा जा रहा है कि सैयारा के लीड एक्टर अहान पांडे की फीस इस आंकड़े से ज्यादा हो सकती है क्योंकि वो चंकी पांडे के भतीजे हैं। हालांकि इसके बारे में कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।
अनन्या पांडे का फिल्मी करियर
-वहीं अहान पांडे की कजिन सिस्टर अनन्या पांडे ने साल 2019 में ही बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। जानकारी के अनुसार अनन्या पांडे ने साल 2019 में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था।
-बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने ग्लैमरस लुक के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। वह अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट कैरी करती हैं। इसके अलावा लोगों को उनका चुलबुलापन भी काफी पसंद आता है।
-बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन लोगों को उनकी एक्टिंग कुछ खास नहीं लगती है। कई बार तो वह अपने बर्ताव और एक्टिंग के चलते ट्रोल भी हुई हैं। अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
अनन्या पांडे की एजुकेशन
-आपको बता दें कि अनन्या पांडे को बचपन से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना था। वह काफी छोटी उम्र से ही एक्टिंग करना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने फिल्मों के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या पांडे ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। स्कूल की पढ़ाई के बाद अनन्या पांडे ने लॉस एंजेलिस स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है। अनन्या पांडे ने ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई छोड़कर फिल्मी करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया था।
अनन्या पांडे की कुल संपत्ति और कमाई
-आपको बता दें कि अनन्या पांडे बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर चंकी पांडे की बड़ी बेटी हैं। अनन्या पांडे ने बहुत ही कम समय में ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी पहचान बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे 26 साल की उम्र में ही करीब 72 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।
-अनन्या पांडे एक फिल्म के लिए 3 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अनन्या सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। अनन्या पांडे मांडलिंग और सोशल मीडिया से भी बहुत अच्छी कमाई करती हैं।
अनन्या पांडे की महंगी गाड़ियां
अनन्या पांडे को महंगी और लग्जीरियस गड़ियों का शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज (1.4 करोड़ रुपए), रेंज रोवर स्पोर्ट (1.3 करोड़ रुपए), मर्सिडीज ई-क्लास (65 लाख रुपए) और स्कोडा कोडिएक (34 लाख रुपए) जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications