Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Naatu Naatu को ऑस्‍कर मिलने पर आनंद महिंद्रा ने दीपिका पादुकोण का VIDEO शेयर कर बोली ये बात

नाटू नाटू को ऑस्‍कर अवार्ड मिलने पर बिजनेसमैन आनंद महिन्‍द्रा ने दीपिका पादुकोण का एक वीडियो शेयर कर बधाई देते हुए बड़ी बात लिखी है।

rrr

Oscar winning song 2023 Natu natu: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक इतिहास रच दिया है। आरआरआर फिल्‍म का गाना नाटू नाटू आस्‍कर अवॉर्ड्स ने बेस्‍ट ओरिजनल सॉग्स केटेगरी में अवार्ड जीतकर भारत को पूरे विश्‍व के सामने गौरान्वित किया है। ये भारत के इतिहास में पहना गाना है जिसे ऑस्‍कर अवार्ड मिला है। नाटू- नाटू को ऑस्‍कर अॅवार्ड मिलने पर सेलिब्रेटीज आरआरआर टीम को बधाई दे रहे हैं। वहीं अब भारत के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिन्‍द्रा ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बड़ी बात कही है।

deepika

बता दें लॉस एजिंल्‍स में आयोजित ऑस्‍कर अवॉर्ड समारोह में ये अवार्ड अनाउंस करने के लिए खूबसुरत एक्‍ट्रेस दीपका पादुकोण ब्लैक कलर के लुई वीटन गाउन में पहुंची थी। दीपिका पादुकोण 95 वें अकादमी अवार्ड प्रेजेन्‍टर में से एक थीं ।

deepika

दीपिका मंच पर जब नाटू- नाटू गाने के अवार्ड की घोषण करने के लिए जैसे ही पहुंची लोग "दिलों की रानी" को देखकर शांत नहीं रह सके। दीपिका पादुकोण ने नाटू नाटू के अवार्ड की घोषणा एक कोरस अंदाज में की, जिसकी तारीफ विश्‍व भर में हो रही है।आनंद महिन्‍द्रा ने दीपिका का उसी समय का वीडियो शेयर कर गाने की तारीफ की है।

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी नाटू-नाटू की टीम को बधाई देते हुए लिखा ये सिर्फ एक गाना नहीं है ये एक "मिनी-महाकाव्य फिल्म" है। उन्होंने आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली, संगीतकार एमएम कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस को भी शाबासी दी।

आनंद महिंद्रा ने लिखा 'ऊर्जा, आशावाद, साझेदारी, बाधाओं के खिलाफ जीत। NaatuNaatu सिर्फ एक गाना नहीं है! यह एक मिनी-महाकाव्य फिल्म है। कोई आश्चर्य नहीं कि हर जगह लोग अपने पैरों पर उठे हुए थे। ऑस्कर में भी मैं एसएस राजामौली, एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को नमन करता हूं।

फिल्म आरआरआर के एमएम कीरावनी के नातू नातु ने 'बेस्‍ट ओरिजन सांग्‍स' केटेगरी में ऑस्कर जीतने के बाद इतिहास रचा। दीपिका पादुकोण ने नाटू-नाटू गाने को अवार्ड मिलने की घोषणा करते हुए बताया यूट्यूब और टिक टॉक पर इसे लाखों बार देखा गया है। दर्शकों ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में डांस किया है और यह ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाला भारतीय प्रोडक्शन का पहला गाना भी है। दीपिका ने कहा, "क्या आप नाटू को जानते हैं? क्योंकि यदि आप नहीं करते हैं तो आप करने वाले हैं। इस मौके पर नाटू नाटू गाने पर लाइव परफारमेंस भी स्‍टेज पर हुई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+