तलाक के बाद इन हसीनाओ ने नहीं की दूसरी शादी, एक की दो साल भी नहीं टिक पाई, देखें लिस्ट
बॉलीवुड में आए दिन रिश्ते बनते और टूटते हैं। लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की बल्कि सिंगल रहकर अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
Bollywood Actresses Not Married After Divorce: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखा गया है जब भी किसी सेलिब्रिटी के रिश्ते में दरार आती तो वह फिर किसी और के साथ मूव ऑन कर जाते हैं। लेकिन, आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने शादी तो अपनी मर्जी से की और बाद में उनका तलाक हो गया। हालांकि उन्होंने फिर कभी शादी ना करने का फैसला किया। आइए जानते हैं वो कौन-सी एक्ट्रेसेस हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट
अमृता सिंह
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह ने अपने एक्टिंग करियर में खूब नाम कमाया। साथ ही अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियां बटोरीं। अमृता सिंह ने अपने घरवाले और समाज के खिलाफ जाकर सैफ अली खान से शादी की थी। लेकिन, 13 साल बाद दोनों के बीच दरार आ गई और फिर अलग हो गए। इसके बाद सैफ अली खान ने भले ही दूसरी शादी कर ली लेकिन अमृता सिंह आज भी सिंगल हैं।

करिश्मा कपूर
90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। वहीं बात उनकी निजी जिंदगी की करें तो, साल 2003 में एक्ट्रेस की शादी संजय कपूर से हुई थी। शादी के 13 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। भले ही संजय ने दूसरी शादी कर ली लेकिन करिश्मा कपूर ने फिर कभी किसी को अपना हमसफर नहीं बनाया।
मनीषा कोइराला
90 दशक की टॉप एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अपने जमाने में खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। भले ही एक्ट्रेस का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और महज 2 साल में ही तलाक हो गया। इसके बाद से मनीषा सिंगल ही हैं और उन्होंने अभी तक दूसरी शादी नहीं की।
पूजा भट्ट
महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने अभी तक अपने करियर में कई फिल्में दी। एक्ट्रेस के अलावा वह बेहतरीन निर्देशक भी हैं। पूजा की शादी महेश मखीजा से हुई थी। शादी के 11 साल बाद ही दोनों ने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला किया। इस रिश्ते के टूटने का पूजा सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्हें नशे की लत लग गई थी। इस शादी के बाद उन्होंने फिर किसी के साथ लाइफ बीताने के बारे में नहीं सोचा।












Click it and Unblock the Notifications