क्या किसी दबाव में अमृता सिंह ने सैफ अली खान को दिया था तलाक? पटौदी परिवार का था हाथ? क्या है सच?
Amrita Singh and Saif Ali Khan: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सैफ अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। सैफ अली खान ने साल 1991 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली थी। लेकिन उनका ये रिश्ता एक दर्दनाक नोट के साथ टूट गया था।
सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिश्ता
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने खुद से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों के बीच खूब मोहब्बत थी। इस रिश्ते की खास बात ये थी कि अमृता ने सैफ से शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदला था।

साल 2004 में हुआ था अमृता सिंह-सैफ अली खान का तलाक
अमृता सिंह ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी और पति सैफ अली खान के साथ अपना नया जीवन शुरू किया था। कपल के दो बच्चे, बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान हैं। लेकिन जीवन की राहें हमेशा सरल नहीं रहीं। साल 2004 में कपल ने तलाक ले लिया था।
तलाक को लेकर अमृता सिंह ने क्यों साध रखी थी चुप्पी?
-तलाक के बाद जहां सैफ अली खान ने अमृता सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं अमृता सिंह ने हमेशा इस मामले में चुप्पी साधे रखी। एक बार पूजा बेदी के टॉक शो में अमृता सिंह ने खुद बताया था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
-अमृता सिंह ने कहा था कि उस समय मीडिया में उनकी शादी टूटने को लेकर बहुत कुछ पहले ही बयान आ चुका था। उनके पास फिर से खुद को साबित करने की जरूरत नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने मानसिक संतुलन को प्राथमिकता दी थी क्योंकि उन्हें अकेले ही अपने बच्चों का पालन-पोषण करना था।
क्या पटौदी परिवार ने अमृता सिंह पर बनाया था कोई दबाव?
-ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अमृता सिंह को तलाक के बारे में मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से पटौदी परिवार ने ही मना किया था। मीडिया में ये सवाल उठ रहे थे कि क्या सैफ अली खान और उनके परिवार ने अमृता सिंह पर कोई दबाव बनाया था।
-अमृता सिंह ने टॉक शो में कहा था- मेरा दुख मेरा अपना था, जिसे मुझे खुद संभालना था। मीडिया और लोगों की जिज्ञासा मेरी प्राथमिकता में कभी नहीं रही। मेरे लिए सबसे जरूरी मेरे बच्चे और खुद की भलाई थी।
सैफ अली खान और अमृता सिंह की पहली मुलाकात
-सैफ अली खान और अमृता सिंह की पहली मुलाकात फिल्म 'बेखुदी' के सेट पर हुई थी। उस समय अमृता सिंह अपने करियर के चरम पर थीं, जबकि सैफ अली खान फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।
-उस समय सैफ अली खान ने अमृता सिंह को इम्प्रेस करने के लिए कई कोशिशें की थीं, यहां तक कि एक दिन वह अमृता सिंह के घर भी पहुंच गए थे। उस वक्त सैफ अली खान केवल 20 साल के थे, जबकि अमृता उनसे उम्र में 12 साल बड़ी थीं। सैफ अली खान ने बिना झिझकते हुए उन्हें डेट पर जाने के लिए भी पूछा था।
सैफ अली खान ने परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
सैफ अली खान के परिवार के लोग शुरू में इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन बाद में उन्होंने मान लिया था। एक्ट्रेस अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया था। हालांकि साल 2004 में उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी अमृता सिंह के पास गई, जबकि सैफ अली खान ने अमृता सिंह को 5 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी।
तलाक लेते हए सैफ और अमृता ने एक दूसरे पर लगाए थे गंभीर आरोप
-तलाक के बाद सैफ अली खान ने अमृता सिंह पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अमृता उनकी मां और बहन को गालियां देती थीं और उन्हें अपमानित करती थीं। सैफ अली खान ने ये भी आरोप लगाया था कि अमृता उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं देती थीं और उन्हें एक बुरा पति और पिता साबित करने की कोशिश करती थीं।
-वहीं अमृता सिंह ने भी सैफ अली खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सैफ अली खान का अन्य महिलाओं के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था और वह बच्चों के लिए आर्थिक जिम्मेदारी नहीं निभाते थे। इसके अलावा अमृता ने सैफ अली खान से एलिमनी के साथ-साथ इब्राहिम की परवरिश के लिए हर महीने एक लाख रुपये की मांग की थी, जो उन्हें बेटे के 18 साल की उम्र तक मिलते रहे।












Click it and Unblock the Notifications