पति और बच्चों के साथ ऐसे कपड़ों में दिखाई दीं अमृता अरोड़ा, लोगों ने कहा- मैडम पैंट तो पहन लेतीं

अमृता अरोड़ा अपनी ड्रेस के चलते लोगों के बीच ट्रोल हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अमृता अरोड़ा ने एक ऐसी ड्रेस पहन रखी थी जिसे लेकर लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया।

Amrita Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि अमृता अरोड़ा की पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में बहुत ही कम रहती है। ऐसे में में उन्हें अपने परिवार के साथ बांद्रा में स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अरोड़ा सिस्टर्स के जमकर चर्चे होते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ मलाइका और अमृता अरोड़ा की बहुत अच्छी दोस्ती है। ये गर्ल गैंग अक्सर एकसाथ नजर आता है लेकिन इस बार अमृता अरोड़ा अपने परिवार के साथ नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पति और बच्चों के साथ नजर आईं अमृता अरोड़ा

पति और बच्चों के साथ नजर आईं अमृता अरोड़ा

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ी की छोटी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा की पर्सनल लाइफ कैमरे के सामने बहुत ही कम दिखाई देती है। हाल ही में उनकी फैमिली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल अमृता अरोड़ा गत गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में पहुंची थीं। अमृता अरोड़ा अपने पति और बच्चों के साथ फैमिली डिनर के लिए निकली थीं।

ड्रेस के चलते ट्रोल हुईं अमृता

ड्रेस के चलते ट्रोल हुईं अमृता

अमृता अरोड़ा के पति और उनके बच्चे कैमरे के सामने बहुत ही कम आते हैं। ऐसे में बीती रात को ये सभी लोग एकसाथ बांद्रा इलाके में स्पॉट किए गए। अमृता अपने पति और बच्चों के साथ आउटिंग पर निकली थीं। पैपराजी ने सभी लोगों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। लेकिन इन सबके बीच में अमृता अरोड़ा अपनी ड्रेस के चलते लोगों के बीच ट्रोल हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अमृता अरोड़ा ने एक ऐसी ड्रेस पहन रखी थी जिसे लेकर लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया।

ओवर साइज लॉन्ग शर्ट में दिखीं अमृता

ओवर साइज लॉन्ग शर्ट में दिखीं अमृता

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमृता अरोड़ा ने ग्रीन कलर की ओवर साइज लॉन्ग शर्ट पहन रखी थी। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक स्टिलेटोस के साथ पूरा किया था। वह इस ओवर साइज शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं उनके पति शकील लद्दाख ब्लैक टीशर्ट ट्राउजर पहने कैजुअल लुक में दिखाई दिए थे।

लोगों ने कहा- पैंट तो पहन लेतीं

लोगों ने कहा- पैंट तो पहन लेतीं

वहीं अमृता के दोनों बेटे रेयान और अजान भी कैजुअल लुक में लोअर और टी शर्ट्स में नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने अमृता अरोड़ा की खूब खिंचाई की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कहा- अमृता जी ने किसी और की शर्ट पहनी ली है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैडम शर्ट के नीचे पैंट तो पहन लेती। कुछ लोगों ने अमृता को कहा कि वह अपनी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा को कॉपी करने लगी हैं।

2009 में शकील लद्दाख से की थी शादी

2009 में शकील लद्दाख से की थी शादी

आपको बता दें कि अमृता अरोड़ा और शकील लद्दाख ने 4 मार्च 2009 को क्रिस्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की थी। ये कपल लाइमलाइट में बहुत ही कम रहते हैं। अमृता और शकील की शादी को 13 साल हो चुके हैं। हालांकि अमृता अपनी बड़ी बहन मलाइका और अपनी बेस्टी करीना कपूर खान के साथ ज्यादातर समय नजर आती हैं। आपको बता दें कि अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में आई फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था। शादी के बाद से वह फिल्मों में कम ही नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+