'मुझे बच्चा चाहिए', बिना शादी के मां बनना चाहती हैं Amrapali Dubey, 'निरहुआ' के उड़े होश, क्या कहा एक्ट्रेस ने
Amrapali Dubey: रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इस समय सुर्खियां में छाया हुआ है। ये शो गत 1 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है और कहा कि वह बिना शादी के ही बच्चा चाहती हैं। आम्रपाली दुबे ने शो में कहा कि वह शादी से पहले ही एक बेटी गोद लेना चाहती हैं। ये खुलासा आम्रपाली ने अपने खास दोस्त और भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' से बातचीत के दौरान किया है।
बिना शादी के आम्रपाली दुबे को बनना है मां
आम्रपाली दुबे ने बताया कि बच्चा गोद लेने के बारे में वह पिछले कई साल से सोच रही हैं। आम्रपाली ने निरहुआ से कहा- मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और फैसला किया है कि मैं एक बेटी गोद लेना चाहती हूं। उनकी इस बात से निरहुआ हैरान हो जाते हैं। उन्होंने आम्रपाली से पूछा कि बच्चा गोद लेने का ख्याल कैसे आया। इस पर आम्रपाली ने कहा कि बचपन से ही उनके मन में ये इच्छा थी।

'बचपन से ही बच्चों से प्यार, रातोंरात नहीं लिया फैसला'
-आम्रपाली दुबे ने कहा- ये कोई ऐसा फैसला नहीं है जो मैंने रातोंरात ले लिया हो। मैं बहुत समय से ऐसा करना चाहती थी। बचपन से ही, जब भी मैं बच्चों को देखती थी, तो मेरा मन करता था कि उन्हें गोद में उठा लूं और उन पर खूब प्यार लुटाऊं। जब भी मैं अपने कजन्स के बच्चों को देखती हूं या उनके साथ समय बिताती हूं, तो मुझे उनकी देखभाल करने का मन करता है। मैं डायपर बदल सकती हूं। मैं सब कुछ कर सकती हूं।
-आम्रपाली ने आगे कहा- मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और फैसला किया है कि मैं एक बेटी गोद लेना चाहती हूं। ये कोई ऐसा फैसला नहीं है जो मैंने रातोंरात ले लिया हो। मैं बहुत समय से ऐसा करना चाहती थी। बचपन से ही, जब भी मैं बच्चों को देखती थी, तो मेरा मन करता था कि उन्हें गोद में उठा लूं और उन पर खूब प्यार लुटाऊं।
'मेरे अंदर का प्यार बच्चे के साथ बांटा जाना चाहिए'
आम्रपाली दुबे ने कहा- शुरू में उन्हें लगा कि ये भावनाएं कुछ समय के लिए हैं लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ये एक बहुत गहरी इच्छा है। मुझे लगा कि ये बस भावनाएं हैं लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, मुझे एहसास हुआ कि ये सिर्फ भावनाएं नहीं थीं, ये मेरी स्वाभाविक इच्छां थीं। तब मुझे समझ आया कि असल में मैं यही चाहती हूं। मेरे अंदर जो प्यार और स्नेह है, उसे किसी बच्चे के साथ बांटा जाना चाहिए।
निरहुआ ने शादी को लेकर कही ऐसी बात
-आम्रपाली दुबे ने आगे कहा कि जिंदगी में कई चीजों पर समझौता किया जा सकता है लेकिन मातृत्व पर नहीं। आम्रपाली की बात सुनकर निरहुआ ने उनसे कहा कि फलते-फूलते करियर के साथ बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होगा। इसलिए वह काफी सोच-समझकर फैसला लें। निरहुआ ने कहा- इस बारे में अच्छी तरह सोच-समझ लो। ये इतना आसान नहीं होगा। हमारे भी बच्चे हैं लेकिन हम काम पर ध्यान दे पाते हैं क्योंकि उनकी मां घर पर उनकी देखभाल करती हैं।
-दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा- अभी आप भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन हैं और अपने करियर के शिखर पर हैं। आप लगातार काम कर रही हैं। क्या आपने सोचा है कि आप दोनों चीजों को कैसे संभालेंगी? इस पर आम्रपाली कहती हैं- जब मेरी जिंदगी में बच्चा आएगा तो स्कूल और कई दूसरी जिम्मेदारियां भी होंगी। मैंने इस बारे में पहले ही सोच लिया है। मैं चुनिंदा काम ही करूंगी क्योंकि मुझे अपने बच्चे को ज्यादा समय देना होगा। मैं अपने परिवार से भी सहयोग की उम्मीद करूंगी। अकेले बच्चे की परवरिश करना किसी एक व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता।'
आम्रपाली का परिवार नहीं चाहता है बच्चा
-हालांकि आम्रपाली दुबे ने बताया कि इस काम में एक मुश्किल है और वो है उनका परिवार। उन्होंने अभी तक इस बारे में परिवार के किसी को भी नहीं बताया है। आम्रपाली के मुताबिक उनके परिवार को डर है कि फिर उनकी शादी नहीं होगी। निरहुआ ने आम्रपाली से कहा कि वो शादी क्यों नहीं कर लेतीं। निरुआ ने कहा- आपके लिए काफी अच्छे रिश्ते आ रहे हैं, आपके परिवार ने बताया था और ये भी कहा था कि मैं आपको शादी के लिए मनाऊं। आम्रपाली दूबे ने कहा- अभी मेरी प्राथमिकता बच्चा है और शादी तो बाद में भी हो सकती है। मुझे बच्चा चाहिए, बस यही फाइनल है।
-आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' थी। इसके बाद से निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिनमें 'राजा बाबू', 'बॉर्डर', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' और 'लल्लू की लैला' शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
