बिग बी ने अभिषेक बच्चन पर गर्व करते हुए लिखी पोस्ट तो लोग बोले- आपके बेटे है इसलिए....
मुंबई, 09 जुलाई: जहां खड़े हो जाते हैं वहीं से लाइन शुरू हो जाती.....सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ये डॉयलॉग उन पर ही आज भी उतना ही फिट बैठता है। 75 की उम्र पार कर चुके अमिताभ बच्चन की इस उम्र में एक्टिंग को तोड़ नहीं। ऐसे ही एक्टिंग की उम्मीद उनके बेटे अभिषेक बच्चन से दर्शकों को रहती है लेकिन अभिनय में वो कुछ कमाल नहीं कर पाएं हैं। यहीं कारण है कि अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक को लेकर ट्रोलर के निशाने पर आ जाते है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है।

अमिताभ ने फैंस से घिरी हुई शेयर की है फोटो
दरअसल, अमिताभ बच्चन जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं उन्होंने अपनी और अपने बेटे अभिषेक बच्चन की अलग अलग दो फोटो शेयर की जिसमें एक फोटो में अभिषेक बच्चन लोगों से घिर हुए हैं वहीं दूसरी फोटो में अमिताभ अपने फैंस के बीच घिरे हुए हैं।

अमिताभ ने अपने बेटे पर गर्व जताया
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे अभिषेक के लिए एक पोस्ट शेयर कर अमिताभ ने अपने बेटे पर गर्व जताया है। चारों ओर फैंस से घिरी हुई फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वह मेरे बेटे होंगे। अभिषेक आप मेरे सच्चे उत्तराधिकारी हैं, आप मेरा गुरूर और मेरी खुशी हैं।

अमिताभ की इस पोस्ट पर मिल रहा प्यार लेकिन कुछ ने किया ट्रोल
अमिताभ बच्चन की इस फोटो पर जहां कई फैंस प्यार लुटा रहे हैं और पिता-बेटे के बीच अच्छी बॉन्डिंग होने की बात कर रहे वहीं कुछ यूजर्ज उन्हें ट्रोल कर अलग- अलग कमेंट कर रहे हैं।

वैसे आपके बेटे है इसलिए इज्जत है नही तो....
वहीं एक यूजर ने लिखा ये क्या बात हुई वैसे आपके बेटे है इसलिए इज्जत है नही तो.....इसके साथ तीन स्माइली शेयर किया। वहीं एक यूजर ने लिखा काश आपका गैंडसन होता । वहीं एक ने लिखा मुझे तो आपके मुकाबले अभिषेक की फैन फॉलोइंग कम लग रही सर। एक और यूजर ने लिखा सर आपके वजह से ही आपका बेटा उत्तराधिकारी है ना तो ये तो सब जानते है।आपकी वजह से ही लोग ये समझ पाए हैं।
अमिताभ और अभिषेक वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिषेक बच्चनी दसवीं में उनकी एक्टिंग को दर्शकों को खूब प्यार मिला। वहीं अमिताभ बच्चन जल्द ही सोनी टीवी क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 14 वें सीजन के साथ फिर से दर्शकों के बीच आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications