क्या अमिताभ बच्चन बराबर का करेंगे संपत्ति का बंटवारा? बिग-बी ने कही ये बात, अब ऐश्वर्या का क्या होगा?
Amitabh Bachchan Property: बॉलीवुड के चर्चित परिवार बच्चन फैमिली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि, अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को मुंबई स्थित बंगला प्रतीक्षा तोहफे में दिया। इसके बाद से लोग अभिषेक बच्चन को प्रॉपर्टी ना देने के कारण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या बिग-बी दोनों बच्चों में अपनी संपत्ति का बराबर का हिस्सा करेंगे। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया था।
वैसे तो अमिताभ बच्चन के पास प्रतीक्षा के अलावा जलसा, वत्स और जनक जैसे बंगले हैं। लेकिन इनमें से एक प्रतीक्षा उन्होंने श्वेता को गिफ्ट में दे दिया। अगर ऐसा है कि अमिताभ बच्चन अपनी प्रॉपर्टी का हिस्सा बराबर देंगे या नहीं तो इसका ऐलान उन्होंने लगभग 5 साल पहले ही कर दिया।

अमिताभ बच्चन ने अपने संपत्ति बंटवारे को लेकर 5 साल पहले 2017 में एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था, "जब मैं मरूंगा तो मैं अपनी पीछे जो प्रॉपर्टी छोडूंगा। वो मेरे बेटे और बेटी में बराबर बंटेगी।" इसमें उन्होंने अपनी बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं किया था। अब एक्टर का ये पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग होने वाले हैं। जबसे एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन पति के बजाय अपनी मां के साथ सेलिब्रेट किया तभी से फैंस ऐसा कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस बीच अमिताभ बच्चन के प्रॉपर्टी बंटवारे की खबर ने इस अफवाह को और हवा दे दी। हालांकि ऐश्वर्या राय और अभिषेक के अलग होने की खबर महज एक अफवाह है। दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications