Amitabh Bachchan के जलसा में भी है राम मंदिर, तुलसी को जल चढ़ाते हुए दिखे बिग बी, पहली बार दिखाई झलक

Amitabh Bachchan Jalsa Temple: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन देश के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। वह अपने काम के साथ-साथ फैंस के साथ पर्सनल जिंदगी से जु़ड़े अक्सर अपडेट साझा करते रहते हैं। बिग बी ने पहली बार अपने घर जलसा स्थित मंदिर की तस्वीर साझा की।

12 फरवरी को अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पर मुंबई में अपने जलसा निवास से अपने खूबसूरत सफेद मंदिर की कई झलकियाँ साझा कीं। पहली दो तस्वीरों में एक्टर भगवान राम की मूर्ति के सामने जल चढ़ाते नजर आए। वहीं अन्य तस्वीरों में बिग बी तुलसी के पौधे में पानी डालते नजर आ रहे हैं।

Amitabh Bachchan

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन पर लिखा, टी 4918 आस्था दूध शिवजी को दूध और तुलसी को जल अर्पित करना।" इस दौरान एक्टर ने काले रंग की हुडी और मैचिंग पैंट पहनी हुई थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन नंगे पैर पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। अब बिग बी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के 17 दिन बाद फिर से रामलला के दर्शन करने गए थे। जिसकी तस्वीर बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस दौरान वह भगवान राम की पूजा करते हुए नजर आए थे। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया और इसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वह शामिल हुए थे।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म गणपथ में देखा गया था। जिसमें उनके अलावा टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। अमिताभ अगली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' नजर आएंगे। जो कि 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+