मुंबई की सड़क पर अनजान शख्स की बाइक पर नजर आए अमिताभ बच्चन, नहीं पहना हेलमेट तो लोगों ने कही ये बात
Amitabh Bachchan and Bike Ride: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान अमिताभ बच्चन ने शूटिंग सेट तक पहुंचने के लिए एक अनजनाम शख्स की मदद ली। बिग बी उस शख्स की बाइक पर बैठकर अपने सेट पर पहुंचे थे।

Amitabh Bachchan and Bike Ride: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय सोशल मीडिया पर छा गए हैं। खबर है कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने शूटिंग सेट पर पहुंचने के लिए एक फैन की मदद ली और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उनका शुक्रिया अदा किया। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने गत 14 मई 2023 (रविवार) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ बाइक की सवारी करते नजर आ रहे थे।
फैन की बाइक पर नजर आए अमिताभ बच्चन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में अमिताभ बच्चन ने काले रंग की टी-शर्ट, नीली पैंट और भूरे रंग का ब्लेजर पहन रखा था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने वाइट स्नीकर्स की मदद से अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है- सवारी के लिए धन्यवाद दोस्त..आप नहीं जानते..लेकिन आपने बाध्य किया और मुझे काम के स्थान पर समय पर पहुंचा दिया..तेजी से और न सुलझाए जाने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए.. धन्यवाद कैप, शॉर्ट्स और पीले रंग की टी-शर्ट के मालिक।
नातिन नव्या नवेली ने किया कमेंट
वहीं बिग बी के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हंसते हुए लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। इस पोस्ट पर रोहित बोस रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा है- अमित जी, आप धरती के सबसे कूल डूड हैं! लव यू। वहीं एक्ट्रेस सायनी गुप्ता ने कहा- हमेशा सुना था मिस्टर बच्चन @amitabhbachchan हमेशा समय के सबसे पाबंद रहे हैं! आज देख सकते हैं कि आपके लिए ऑनरिंग टाइम वास्तव में क्या मायने रखता है! मुझे उम्मीद है कि अभिनेता इससे एक या दो चीजें सीख सकते हैं।
लोगों ने कहा- बिग बी ने हेलमेट नहीं पहना
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपने एक अजनबी की बाइक की सवारी की। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपने हेलमेट क्यों नहीं पहना अमिताभ जी... दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है। ये तो गलत है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- प्रिय महोदय हेलमेट पहनने के बारे में आपका क्या ख्याल है? क्या आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल नहीं रखना चाहिए।
बिग बी को याद आए कॉलेज वाले दिन
बाइक राइडिंग ने अमिताभ बच्चन को उनके पुराने दिनों की याद दिला दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में लिखा है कि वह अपने कॉलेज के दिनों और पिकनिक पर जाने के लिए बाइक की मदद लेते थे। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- कई बार गाड़ी को काम पर ले जाने की इच्छा होती है, लेकिन जिस तरह से और जिस तरीके से लोग ड्राइव करते हैं, वह चिंता का विषय है।
बिग ही ने बताए यातायात के नियम
बिग बी ने अपने व्लॉग में आगे लिखा है- समझ नहीं आता कि जिन्हें ड्राइविंग की बेसिक जानकारी भी नहीं होती, उन्हें भी ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाता है। कई लोग न तो हेलमेट लगाते हैं और न ही नियम या यातायात संकेतों का पालन करते हैं। यह सब देखकर अक्सर गुस्सा आता है और कार से बाहर निकल उन्हें समझाने का मन करता है। हालांकि इस बार बाइक पर बैठकर खुद हेलमेट न पहनने की वजह से बिग बी को लोग तरह तरह की बातें कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications