चुपके-चुपके ये काम करते हैं अमिताभ बच्चन! खुलेआम कभी नहीं कुबूली ये बात, महिला ने किया खुलासा
Amitabh Bachchan: पिछले 50 से भी ज्यादा सालों से अमिताभ बच्चन फिल्मों का हिस्सा हैं। ऑन स्क्रीन तो अमिताभ बच्चन को हर कोई जानता है। मगर बेहद कम ही लोगों को पता है कि एक्टर ऑफ स्क्रीन कैसे हैं। मगर हाल ही में एक महिला ने अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, हाल ही में ऋचा अनिरुद्ध ने अमिताभ बच्चन को लेकर खुलासा किया कि वो अपनी वैनिटी वैन में आने वाले इंसान के लिए खुद दरवाजा खोलते हैं। उन्होंने अपने WONE पॉडकास्ट में कहा कि कुछ चीजें हैं जो अमिताभ बच्चन से सीखनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन किस तरह से दर्शकों के लिए समय निकालते हैं। अकसर केबीसी की शूटिंग देर रात तक चलती रहती है और कई बार तो 12 बजे से भी देर हो जाती है। मैं सोचती हूं कि कितने थक गए होंगे। मगर वे दर्शकों के लिए रुकते हैं और उनके साथ फोटोज भी लेते हैं।
एंकर ने आगे कहता कि बिग बी चुपचाप धर्मार्थ की कोशिशों में लगे रहते हैं। इन सब चीजों को दिखाना वे बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ये बातें कभी उन्होंने नहीं कही मगर कई कंटेस्टेंट्स ने मुझे ये सब बताया है। केबीसी में इंदौर से एक कपल आया था। जब मैं पिछले साल उनसे मिली तो उन्होंने मुझे बताया कि शो से पुरस्कार राशि जीत जाने के 15 से 20 दिनों के बाद बच्चन साहब के ऑफिस से उन्हें एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि वो उनके लिए अलग से योगदान करना चाहते हैं।
इसके बाद एक कंटेस्टेंट ने जब अपनी बहन के लिए कार खरीदने की इच्छा जताई तो बिग बी की टीम ने कहा था कि अगर ये कंटेस्टेंट नहीं भी जीतता है तो वो उसे गिफ्ट में एक कार देंगे। कंटेस्टेंट ने बड़ी रकम जीती मगर अगर वो ऐसा नहीं भी करता तो भी उसे एक कार गिफ्ट में मिलती। किसी को इस बात की भनक भी नहीं लगती कि उसे ये गाड़ी अमिताभ बच्चन ने दी है।












Click it and Unblock the Notifications