बहू ऐश्वर्या राय के चेहरे को लेकर ये क्या बोल गए ससुर अमिताभ बच्चन, कहा- खूबसूरती कुछ साल में मिट जाएगी
Amitabh Bachchan On Aishwarya Rai: बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी फेमस हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय अपनी सुंदर आंखों और लाजवाब लुक को लेकर दुनियाभर में जानी जाती हैं। लोग उनके सुंदर चेहरे के दीवाने हैं।
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती को लेकर कही गई ऐसी बात
अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय दुनिया की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसी बीच एक युवा कंटेस्टेंट ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का जिक्र किया और बिग बी से उसे कुछ टिप्स देने के लिए कहा।

ऐश्वर्या राय को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा कमेंट
इस पर अमिताभ बच्चन ने उस कंटेस्टेंट को दमदार जवाब दिया है। कौन बनेगा करोड़पति 16 में नजर आईं कंटेस्टेंट प्रनुषा थामके ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा- सर, ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत खूबसूरत हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया- हां, हम जानते हैं।
बिग बी ने कहा- चेहरे की खूबसूरती कुछ सालों में मिट जाएगी
अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से कहा- देखिए, एक बात बताएं आपको। चेहरे की खूबसूरती, वो कुछ सालों में मिट जाएगी, लेकिन आपके दिल की खूबसूरती, वो सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रनूषा थामके जूनियर वीक के दौरान शो में नजर आई थीं। ये एपिसोड शो की सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।। कौन बनेगा करोड़पति ने हाल ही में भारत में अपने 25 साल पूरे किए हैं। वहीं अमिताभ बच्चन इस शो का अहम हिस्सा रहे हैं।
साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से की थी शादी
की आपको बता दें सि पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की शादी को करीब 18 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
कुछ समय पहले तक ये कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास आ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications