अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शुरू किया ये नया काम, लोग कर रहे जमकर तारीफ
नई दिल्ली, 17 अगस्त। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। अमिताभ की बेटी की तरह उनकी नातिन नव्या नवेली देखने में बेहद खूबसूरत होने के बावजूद बॉलीवुड में एक्टिंग से अपने को दूर रखा। विदेश में ग्रेजुएशन करने के बाद नव्या नवेली अपना खुद का बिजनेस कर रही हैं वहीं अब नव्या जल्द ही एक नया काम शुरू करने जा रही हैं।

बता दें अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा जो पहले से ही महिलाओं से जुड़कर जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं वहीं अब उन्होंने महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक नई संस्था शुरू की है। इसकी जानकारी नव्या ने खुद इंस्टागा्म अकाउंट के जरिए दी है।
नव्या ने महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जिस संस्था की शुरूआत की है उसका नाम - 'न्यारी' रखा है। नव्या ने अपनी संस्था की टैग लाइन और लोगो शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी देते हुए लिखा है- 'हम मानते हैं कि कानूनी अधिकार हवा में काम नहीं करते हैं. अगर हम चाहते हैं कि महिलाओं को न्याय मिले तो हमें उन्हें मजबूत बनाना पड़ेगा और उनके अधिकारों के लिए खड़ा रहना पड़ेगा. इसलिए हमने विशेष सेवाएं देने का फैसला किया है, जो महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए काम करेगा।
नव्या ने अपनी टीम को थैंक्यू भी किया है और लिखा 'हमारी इस शानदार टीम का भी शुक्रिया, जिन्होंने इस पहल को जमीन पर लाने के लिए बिना थके काम किया है. हम जल्द ही आपकी मुलाकात संस्था 'न्यारी' से कराने के लिए एक्साइटेड हैं। नव्या की इस पहल की हर कोई प्रसंशा कर रहा है। एक यूजन ने लिखा शानदार पहल...आपको अपनी इस जर्नी में सफलता मिले। वहीं दूसरे ने लिखा 'आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं। स्टारकिड होने के बावजूद लोगों का दर्द समझने वाली नव्या की जमकर तारीफ हो रही है।
बता दें नव्या नवेली ने इससे पहले जेंडर इनक्वॉलिटी को लेकर 'हर सर्कल' नाम से एक डिजिटल कैंपेन शुरू किया था. उन्होंने 'निमाया' नाम से एक प्रोजेक्ट भी शुरू है,'निमाया' का संस्कृत में अर्थ होता है- अवसर। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य 21वीं सदी की महिलाओं को स्किल डेवल्पमेंट में मदद करना है।












Click it and Unblock the Notifications