Amitabh Bachchan: क्या बॉलीवुड के महानायक को भी सताने लगा बायकॉट का डर? बिग बी बोले- 'बड़ी मारामारी है'
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में फिल्म ऊंचाई के प्रमोशन के लिए अनुपम खेर बोमन ईरानी और नीना गुप्ता पहुंचे। इस दौरान बिग बी ने फैंस से फिल्म देखने की गुजारिश की।
Amitabh Bachchan Film Uunchai: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। एक्टर जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में दिखाई देंगे। इस फिल्म का प्रमोशन करने अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता उनके चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे। सभी ने शो में जमकर मस्ती की। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बड़े ही अलग अंदाज में फैंस से फिल्म देखने की गुजारिश की।

अमिताभ बच्चन ने की फैंस से अपील
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म ऊंचाई के सह-कलाकारों अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता का क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति में स्वागत किया। इस स्पेशल एपिसोड के दौरान, बिग बी ने दर्शकों से फिल्म देखने का विशेष अनुरोध किया साथ ही उन्हें फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने के लिए कहा।

बोले- 'फिल्म ऊंचाई जरूर देंखें'
अमिताभ बच्चन ने कहा कि, 'थिएटर जाकर टिकट ख़रीद कर फिल्म देखने का जो मज़ा है वो कुछ और ही होता है। कृपा करके जाइए और थिएटर में हमारी फिल्म देखें आजकल बड़ी मारामारी चल रही है। कोई जा ही नहीं रहा है थिएटर में। हाथ जोड़ते हैं हम आपके, टिकट लेकर जाएं और फिल्म अवश्य देखें।'

नीना गुप्ता ने बताया टिकट के रेट
अमिताभ बच्चन के अनुरोध करने के बाद नीना गुप्ता ने कहा कि इन दिनों सिनेमाघरों में टिकटों की कीमतें भी ₹300-400 से घटकर ₹150 हो गई हैं और उन्होंने अमिताभ से दर्शकों को भी यह बताने के लिए कहा। एक्ट्रेस की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन हंसने लगते हैं।

नीना गुप्ता ने फिल्म से जुड़ा खोला राज
शो के दौरान नीना ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि, वह अमिताभ से बहुत प्रभावित और प्रेरित थीं, जिन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं दी कि, वह बुखार से पीड़ित थे और बिना किसी को बताए वह धूप में एक सीन की शूटिंग के लिए चले गए। इसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं कि, "नौकरी सही रहे इसके लिए क्या नहीं करना पड़ता"।

इस दिन रिलीज होगी 'ऊंचाई'
अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म अमिताभ बच्चन के अलावा परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। देखना होगा कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह












Click it and Unblock the Notifications