'अमिताभ मेरे हैं और मेरे ही थे' जब जया बच्चन ने रेखा को घर बुलाकर कही थी ये बात, पलभर में खत्म हुआ रिश्ता
Amitabh Bachchan Rekha: एक वक्त था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के चर्चे होते थे। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने इस रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन रेखा ने भी इसे कभी नहीं नकारा। हाल ही में, प्रसिद्ध लेखक हनीफ जावेरी ने मेरी सहेली पॉडकास्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए।
हनीफ जावेरी के बताया कि, अमिताभ बच्चन और रेखा की नजदीकियां फिल्म दो अंजाने की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। उन्होंने कहा, "वह एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। पता नहीं उन्हें कब और कैसे प्यार हुआ, लेकिन इतना तय है कि वे एक-दूसरे से प्यार करते थे।"

कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ बच्चन का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि इसका असर जया बच्चन पर होने लगा। हालांकि उन्होंने कभी अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें रेखा को अपने घर बुलाकर इस रिश्ते को खत्म करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: 'अगर किसी को चाहो तो इतना चाहो कि...' Rekha ने किया अमिताभ बच्चन को याद? 'सिलसिला' का बोला डायलॉग
हनीफ जवेरी ने बताया कि जया बच्चन ने एक दिन रेखा को अपने घर लंच के लिए बुलाया, जब अमिताभ घर पर नहीं थे। जया ने रेखा को अच्छे से खाना खिलाया, ढेर सारी बातें कीं और जब रेखा जाने लगीं, तो जया ने उनसे कहा, "अमिताभ मेरे हैं, मेरे थे और हमेशा मेरे ही रहेंगे।"
कहा जाता है कि जया बच्चन की इन बातों का रेखा पर गहरा असर पड़ा। इसके बाद रेखा ने न केवल अमिताभ से दूरी बना ली, बल्कि उनके साथ कभी फिल्म में काम नहीं करने का फैसला किया। अमिताभ बच्चन और रेखा को आखिरी बार फिल्म सिलसिला में साथ देखा गया था। जिसमें जया बच्चन भी लीड रोल में थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के बाद रेखा और अमिताभ के बीच दूरी आ गई थी।
ये भी पढ़ें: 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे', Amitabh Bachchan ने किए चौंकाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications