'रेखा अमिताभ के नहीं थे अच्छे संबंध' रंजीत ने कपल के रिश्ते को लेकर किया खुलासा, बताए एक्ट्रेस के नखरे

Amitabh Bachchan Rekha: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा 1970 और 1980 के दशक में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस थीं। लेकिन उनके नखरों की भी काफी चर्चा होती थी। दिग्गज अभिनेता रंजीत, जो अपने नेगेटिव रोल के लिए जाने जाते थे, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में रेखा को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

फिल्में बनाने का फैसला
रंजीत ने बताया कि जब उन्हें मनचाहे रोल नहीं मिल रहे थे, तो खुद फिल्में बनाने का फैसला किया। व‍िक्की लालवानी से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैंने लगभग दस साल तक कोई फिल्म साइन नहीं की थी। इससे मैं काफी परेशान हो गया था। जब मैंने अपनी फिल्म बनानी शुरू की, तो मैंने यह तय किया कि चाहे मैं किसी का कितना भी अच्छा दोस्त क्यों न रहूं, मैं सबको उनकी मेहनत की फीस दूंगा।"

Amitabh Bachchan Rekha

ये भी पढ़ें: Rekha ने अवॉर्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन को किया हग, लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड को किया सरेआम इग्नोर, देखें वीडियो

रंजीत ने आगे कहा, "रेखा भी मेरी दोस्त थीं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप अपनी फीस बताइए, मैं आपको पूरी रकम दूंगा। उन्होंने एक रकम बताई और मैंने उन्हें दे दी। बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने किसी और को उसी फिल्म के लिए मुझसे 5 लाख रुपये कम में साइन किया था।"

रेखा करती थीं बहुत नखरे
रंजीत ने बताया कि रेखा से फिल्म साइन करवाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, "रेखा के घर के बाहर कई प्रोड्यूसर लाइन लगाकर खड़े रहते थे, लेकिन वह किसी से भी नहीं मिलती थीं। जब मैं अपनी फिल्म की कहानी सुनाने उनके घर गया, तो मेरी पूरी टीम बाहर इंतजार कर रही थी, लेकिन उन्होंने किसी को अंदर नहीं बुलाया। मैंने इस बारे में उनसे बात की, तो उन्होंने कहा, 'उन्हें बाहर ही रहने दो।' केवल उनकी खास दोस्त फ़रज़ाना ही बाहर जाकर सबके मैसेज लाती और रेखा तक पहुंचाती थीं।"

रात में शूटिंग से किया इंकार
फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को लेकर भी दिक्कतें आईं। रंजीत ने बताया, "रेखा किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और उन्होंने मुझसे कहा कि हम 'डे फॉर नाइट' शूट करें। लेकिन मैंने साफ कह दिया कि मैं अपनी फिल्म अपने हिसाब से बना रहा हूं, न कि उनके हिसाब से।" रंजीत ने बताया कि जब रेखा के बहुत ज्यादा नखरे हो गए थे तो उन्होंने एक्ट्रेस से सारी फीस वापस मांगने का फैसला किया।

रंजीत ने आगे रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, "उस समय रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे। बाद में जब उनके रिश्ते ठीक हुए, तो वह मुंबई में ही रुकना चाहती थीं। लेकिन मेरी फिल्म की शूटिंग शहर से बाहर एक फार्महाउस में होनी थी। मेरे गानों की शूटिंग शाम को तय थी, लेकिन रेखा ने कहा कि वह रात में घर लौटना चाहती हैं और दिन में ही शूट करें।"

रंजीत ने 1990 में 'कारनामा' और 1992 में 'ग़ज़ब तमाशा' जैसी फिल्में डायरेक्ट कीं। 'कारनामा' में विनोद खन्ना, किमी काटकर, अमरीश पुरी, नीरूपा रॉय और नीना गुप्ता थे, जबकि 'ग़ज़ब तमाशा' में 'आशिकी' फिल्म के सितारे राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

ये भी पढ़ें: 'अगर किसी को चाहो तो इतना चाहो कि...' Rekha ने किया अमिताभ बच्चन को याद? 'सिलसिला' का बोला डायलॉग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+