Amitabh Bachchan का ‘प्रतीक्षा’ मुंबई बारिश में डूबा! क्या ₹3432Cr के मालिक BIG B ने खुद किया वाइपर?-VIDEO

Amitabh Bachchan Pratiksha Bungalow Flooded : मुंबई की मॉनसून बारिश जब बरसती है, तो कोई भी नहीं बचता-चाहे वो आम आदमी हो या बॉलीवुड का शहंशाह! इस बार बारिश की मार पड़ी है अमिताभ बच्चन के आइकॉनिक बंगले 'प्रतीक्षा' पर, जो जुहू के सबसे मशहूर पतों में से एक है। जी हां, वो घर जो बच्चन परिवार की विरासत का गवाह है, वो भी इस बार पानी-पानी हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में 'प्रतीक्षा' के बाहर घुटनों तक पानी जमा दिख रहा है, जो बंगले के अंदर तक घुस गया। वीडियो में एक शख्स की आवाज गूंज रही है, 'देखो, कितना पानी भर गया! चाहे कितने भी करोड़ हों, मुंबई की बारिश से कोई नहीं बचता!'

Amitabh Bachchan Pratiksha Bungalow

एक्स पर यूजर्स ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और जमकर मजे लिए। एक्स इन्फ्लुएंसर ट्रेंडुलकर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'बीएमसी का डंका सबके लिए बराबर! अमिताभ बच्चन का बंगला भी पानी में डूब गया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसा, 'बारिश के देवता ने बता दिया कि पहले इंसान, फिर सेलिब्रिटी! प्रकृति के सामने सब बराबर।'

Why Amitabh Bachchan Pratiksha Special: क्यों खास है 'प्रतीक्षा'?

'प्रतीक्षा' कोई साधारण घर नहीं, ये बच्चन परिवार की कहानी का एक सुनहरा अध्याय है। 1976 में 'शोले' की जबरदस्त कामयाबी के बाद अमिताभ बच्चन को ये बंगला कथित तौर पर डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने गिफ्ट किया था। यहीं अमिताभ अपने माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ रहे, और यहीं श्वेता और अभिषेक का जन्म हुआ। बंगले का नाम हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्ति से प्रेरित है: 'स्वागत सबके लिए यहाँ पर, नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा'-एक ऐसा घर जो सबके लिए खुला है।

2023 में अमिताभ और जया बच्चन ने 'प्रतीक्षा' अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा को गिफ्ट कर दिया। 17,000 वर्ग फुट में फैले इस बंगले की कीमत 50.63 करोड़ रुपये है, और 50.65 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई गई। ये मुंबई के सबसे फेमस सेलिब्रिटी घरों में से एक है।

बारिश ने खोली पोल

मुंबई में भारी बारिश के चलते भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। सड़कें, रेलवे, मोनोरेल, और यहाँ तक कि उड़ानें भी ठप हो गईं। 'प्रतीक्षा' में पानी भरने का वीडियो शहर के खराब ड्रेनेज सिस्टम और शहरी नियोजन की नाकामी की पोल खोल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शहंशाह का बंगला नहीं बच सका, तो आम आदमी का क्या हाल होगा?

Amitabh Bachchan Net Worth: ₹3432Cr के मालिक हैं BIG B, जानें कितने बंगले?

भारतीय अभिनेता और पूर्व लोकसभा सदस्य, अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 410 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 3432 करोड़ रुपये है। बच्चन के पास कारों का एक बड़ा कलेक्शन है, जिसमें 11 लग्जरी कारें शामिल हैं। उनके कार ब्रांड में लेक्सस, रोल्स रॉयस, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ शामिल हैं। वहीं, उनके बंगलों की बात करें तो, मुंबई, में जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्स, नाम से कुल 5 बंगले हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भी उनका एक पैतृक घर है जिसे एक शैक्षिक ट्रस्ट में परिवर्तित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने अनुष्का शर्मा को चिढ़ाया, नेशनल टीवी पर की ऐसी हरकत, क्या कहेंगे विराट कोहली?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+