पोती आराध्या की परफॉर्मेंस देखकर दादा अमिताभ बच्चन ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- 'छोटा बच्चा अब छोटा नहीं'
Amitabh Bachchan Praises Aaradhya: धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम स्टारकिड्स ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इन सबके बीद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन ने शानदार परफॉर्मेंस से फैंस को सरप्राइज कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस फंक्शन के दौरान ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के इस खास मोमेंट को कैप्चर करती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर हर तरफ आराध्या की परफॉर्मेंस के चर्चे हैं। अब इसी बीच अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती आराध्या बच्चन की परफॉर्मेंस देखकर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ब्लॉग शेयर कर तारीफों के पुल बांधे।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में एक पोस्ट शेयर कर पोती की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'मैं जल्द ही आपके साथ आऊंगा। आराध्या के स्कूल कॉन्सर्ट में बिजी था। वो परफॉर्मेंस कितनी शानदार रही और हम सबके लिए प्राउड मोमेंट। स्टेज पर कितनी नेचुरल थी छोटी। खैर इतनी भी छोटी नहीं रही।' इसके अलावा बिग बी ने ट्विटर पर भी अमिताभ बच्चन पोस्ट साझा किया।
सोशल मीडिया पर आराध्या की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यहां तक कि लोगों ने उन्हें आने वाले समय के लिए बेहतरीन एक्ट्रेस बताया। लोगों का कहना है कि सुहाना खान जैसे स्टारकिड्स से बेहतर एनुअल फंक्शन में आराध्या ने परफॉर्म किया। खास बात ये है कि इस फंक्शन में पहली बार आराध्या का माथा रिवील हुआ।
आराध्या को अक्सर एक ही हेयरस्टाइल के साथ स्पॉट किया जाता था। जिसकी वजह से वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती थीँ। अब एनुअल फंक्शन के दौरान उनका माथा पहली बार रिवील हुआ। लोगों ने आराध्या के लुक की तुलना ऐश्वर्या से की। फैंस का कहना है कि वह बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल आराध्या की फोटोज और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications