अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन संग बनाया ऐसा वीडियो, लोग बोले- बिग बी के पास ही इतनी हिम्मत है कि वो...
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अमिताभ बच्चन का एक वीडियो इस समय इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। इस वीडियो को देखकर कोई भी ये कह सकता है कि बिग बी की उम्र भले ही 80 साल हो गई हो लेकिन उनके अंदर का बचपना अभी तक बरकरार है। अमिताभ बच्चन न सिर्फ इस उम्र में फिल्म्स, केबीसी और विज्ञापनों में काम कर रहे हैं बल्कि शूटिंग सेट पर वह जमकर मस्ती करते भी नजर आते हैं।
अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया के साथ बनाया वीडियो
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने ब्लॉग, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ एक वीडियो बनाया है और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अमिताभ बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में स्माइल करती दिखीं जया बच्चन
अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को अपने किसी सेट पर रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में देखा जाता है कि पहले जया बच्चन काफी सीरियस होती हैं, लेकिन जब बिग बी अपना मोबाइल उनके पास लेकर जाते हैं तो वह अचानक ही मुस्कुराने लगती है। बिग बी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- काम पर। अमिताभ बच्चन के इस वीडियो पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे मजेदार कमेंट्स
बिग बी के इस वीडियो पर बिपाशा बसु, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, मौनी रॉय सहित कई स्टार्स ने रिएक्ट करते हुए अपना प्यार बरसाया है। वहीं बिग बी के एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- सिर्फ अमित जी के पास ही जया जी को क्लिक करने की हिम्मत है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपकी बीवी कभी-कभी ही मुस्कुराती हैं। वो आप हैं, जो उनके चेहरे पर स्माइल ला सकते हैं। आज तो उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications