KBC 14: केबीसी में पहुंचे कार्तिक आर्यन के हमशक्ल, देखकर अमिताभ बच्चन हुए हैरान, पूछ डाले ऐसे सवाल

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 14 में एक कंटेस्टेंट पहुंचा जो हूबहू अभिनेता कार्तिक आर्यन जैसा लग रहा था। कंटेस्टेंट को देखकर बिग बी चौंक गए।

Kartik Aaryan Carbon Copy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस शो में अलग-अलग तरह के कंटेस्टेंट आते हैं जिनके साथ बिग बी अक्सर मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही एक्टर अपनी बातों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन इस बार हॉट सीट पर एक ऐसा कंटेस्टेंट आया जिसे देख बिग बी हैरान रह गए।

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा कार्तिक आर्यन का हमशक्ल

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा कार्तिक आर्यन का हमशक्ल

दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर इस बार एक ऐसा कंटेस्टेंट बैठ गया जो कि मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन का कार्बन कॉपी था। उसकी स्माइल से लेकर उसके बात करने के तरीके तक सभी कुछ हूबहू कार्तिक जैसा लग रहा था। अब इस कंटेस्टेंट को देखकर बिग बी भी हैरान रह गए।

अमिताभ बच्चन ने पूछ डाले ऐसे सवाल

अमिताभ बच्चन ने पूछ डाले ऐसे सवाल

अब इस कंटेस्टेंट को देखकर अमिताभ बच्चन ने सवालों की बौछार लगा दी। एक्टर ने उनसे बातों ही बातों में पूरा बायोडाटा पूछ डाला। आपको बता दें कि इस कंटेस्टेंट का नाम वैभव रेखी है। अमिताभ बच्चन ने कार्तिक आर्यन के इस हमशक्ल से कहा कि, "आपकी शक्ल एक मशहूर हिंदी फिल्म एक्टर से मिलती है, कौन है वो?" इस पर वैभव ने कहा, "हाय...मैं हूं कार्तिक आर्यन नाम तो आपने सुना ही होगा।"

कार्तिक आर्यन की है तगड़ी फैन फॉलोइंग

अमिताभ बच्चन ने कार्तिक आर्यन का जिक्र करते हुए आगे कहा कि, "कार्तिक की फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। आप बताइए आपकी कितनी है? इस पर वैभव जवाब देते हुए कहते हैं कि, मेरी भी लड़कियों के बीच ठीक-ठाक फैन फॉलोइंग है। लेकिन मेरा गोल जो है वो पहले से ही कहीं और फिक्सड है'।

वैभव ने बतया अपना अल्टीमेट गोल

वैभव ने बतया अपना अल्टीमेट गोल

अब कंटेस्टेंट के इस जवाब ने अमिताभ बच्चन को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया। बिग बी ने उनसे पूछा कि वो गोल किधर है यहीं कहीं आसपास तो नहीं? तो इसका जवाब देते हुए कंटेस्टेंट कहते हैं कि, "गोल थोड़ी दूर है, लेकिन वो गोल पूरा हो जाएगा।" बता दें कि वैभव अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात कर रहे थे। बिग बी ने उनसे पूछा कि ये गोल कितनी दूर है? वैभव ने कहा कि, 'मेरा ये गोल सात समंदर पार है'।

कार्तिक आर्यन से हुई वीडियो कॉल

अमिताभ बच्चन शो में वैभव के आने से काफी खुश थे और उन्होंने वैभव की बात अभिनेता कार्तिक आर्यन से भी करवाई। बिग बी ने कार्तिक को वीडियो कॉल की। एक्टर को देख कर वैभव काफी शॉक हो गए और कुछ देर के लिए उनको बोलती बंद हो गई। वीडियो कॉल में कार्तिक को वैभव ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। बता दें कि इस एपिसोड का वीडियो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+