अमिताभ-जया की शादी वाले दिन पंडितों ने मचाया था बवाल, बिग-बी के ससुर ने बताई थी वजह, जानें पूरा किस्सा

Amitabh-Jaya Wedding: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी है। दोनों की शादी को पूरे 51 साल हो चुके हैं और आज भी बिग-बी हर जहां भी जाते हैं अपनी पत्नी का जिक्र जरूर करते हैं। लेकिन जब दोनों की शादी हुई थी उस वक्त पंडित इसके सख्त खिलाफ थे।

बता दें कि, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी साल 1973 में हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने शादी का फैसला बहुत जल्दबाजी में लिया था। जया के पिता ने अमिताभ से उनकी शादी के बारे इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ में एक लेख लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे पंडित शादी के वक्त विरोध करने लगे थे।

Amitabh Bachchan

जया के पिता ने लेख में लिखा था कि, हम बंगाली हैं इसलिए जया की मां चाहती थी कि शादी में पंडित बंगाली ही हो, लेकिन पंडित मिल ही नहीं पाया। लेकिन जब बहुत मुश्किल से हमें एक बंगाली पंडित मिला तो वह अमिताभ और जया की शादी में हंगामा करने लगा। वह नहीं चाहता था कि कोई बंगाली लड़की किसी दूसरी कास्ट में शादी करे। लेकिन जैसे-तैसे मामला सुलझा और फिर दोनों की शादी हो गई।'

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी बहुत ही प्राइवेट रखी गई थी। इसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए थे। शादी के अगले दिन कपल लंदन चले गए थे। उनके घर लौटने के बाद परिवार ने रिसेप्शन पार्टी रखी थी। बता दें कि, अमिताभ और जया की शादी मुंबई में ही हुई थी।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते में शादी के बाद कई सारी अड़चने आई लेकिन बावजूद इसके जया ने उनका कभी साथ नहीं छोड़ा। बता दें कि, शादीशुदा होने के बावजूद अमिताभ का रेखा से अफेयर चला था। एक्टर ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। एक बार जया ने रेखा को अपने घर बुलाया और उनसे अमिताभ बच्चन को कभी ना छोड़ने की बात कही। इसके बाद रेखा और अमिताभ हमेशा के लिए अलग हो गए।

ये भी पढ़ें: Amitabh Apologises: 'मैं कचरा नहीं करूंगा', सदी के महानायक ने हाथ जोड़कर क्यों कहा ऐसा? फैंस भी परेशान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+