Amitabh Bachchan News: 'मैं कचरा नहीं करूंगा', सदी के महानायक ने हाथ जोड़कर क्यों कहा ऐसा? फैंस भी परेशान

Amitabh Bachchan Apology Video: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मराठी शब्द का गलत उच्चारण करने पर अपने प्रशंसकों से माफी मांगी है।

यह गलती तब सामने आई, जब उनके दोस्त और गायक सुदेश भोसले ने उन्हें इस बारे में बताया। अमिताभ बच्चन ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार की और एक नया वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी। आइए जानते हैं क्या हो गई बच्चन साहब से गलती....

Amitabh Bachchan Apologises

क्या थी गलती?
17 सितंबर को अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें वह लोगों से सड़कों पर कूड़ा न फैलाने की अपील कर रहे थे। इस वीडियो में उन्होंने मराठी भाषा में कहा, मैं कचरा नहीं करूंगा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मराठी शब्द का उच्चारण गलत कर दिया। इस बात की जानकारी उन्हें सुदेश भोसले ने दी।

बच्चन ने माफी मांगते हुए क्या कहा?
बच्चन ने 19 सितंबर को एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी गलती को सुधारते हुए कहा, कुछ दिन पहले मैंने एक वीडियो बनाया था, जिसमें मैंने मराठी में कहा था कि मैं कचरा नहीं करूंगा। लेकिन, मेरे उच्चारण में गलती थी। मेरे दोस्त सुदेश भोसले ने मुझे बताया कि मैंने इसका उच्चारण गलत किया है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने कैप्शन में भी लिखा, एक वीडियो बनाया था जिसमें उच्चारण गलत था.. इसलिए इसे सही कर दिया.. क्षमा याचना।

वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन
फिलहाल, अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 16 में व्यस्त हैं। इस शुक्रवार को शो में सिंगर सोनू निगम और श्रेया घोषाल मेहमान के रूप में शामिल होंगे, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+