अमिताभ बच्चन के पास मौजूद हैं ये 7 महंगी गाड़ियां, कीमत सुनकर कहीं खो न बैठें होश

अमिताभ बच्चन के कारों का कलेक्शन काफी बड़ा है। उन्हें कई बार अलग-अलग महंगी कारों के साथ देखा जाता रहा है। उनके पास रोल्स रॉयस जैसी लग्जरी कंपनी की कार भी है।

Amitabh Bachchan Car Collection: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास न सिर्फ कई सारे सुंदर बंगले हैं बल्कि उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां भी हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को बहुत पहले से ही लग्जरी और महगी कारों का शौक रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी ने एक समय पर 800 रुपए से काम शुरू किया था और आज उनके पास 3500 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। अमिताभ बच्चन सालाना करीब 100 करोड़ रुपए की कमाई कर लेते हैं। कमाई का जरिया फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, टीवी शो कौन बनेगा करोड़रपति और कई इवेंट्स हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बिग बी को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। वह घर से कहीं बाहर जाने पर अपने कंफर्ट के अनुसार अपनी गाड़ी चुनते हैं। आइए आपको बताते हैं अमिताभ बच्चन की महंगी कारों के कलेक्शन के बारे में।

बिग बी की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन

बिग बी की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के कारों का कलेक्शन काफी बड़ा है। उन्हें कई बार अलग-अलग महंगी कारों के साथ देखा जाता रहा है। उनके पास रोल्स रॉयस जैसी लग्जरी कंपनी की कार भी है। अगर आप अमिताभ बच्चन के फैन हैं तो आपको ये जरूर जानना चाहिए कि अमिताभ बच्चन के पास किस तरह की क्लासिक और महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है।

रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी

रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी

अमिताभ बच्चन ने साल 2016 में रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी खरीदी थी। इस एसयूवी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये एसयूवी काफी पसंद की जाती है। कई बड़े स्टार्स रेंज रोवर में घूमते नजर आते हैं। स्टार्स को ये कार काफी आरामदायक और सेफ भी लगती है। ये गाड़ी कंफर्ट के हिसाब से कारों की लिस्ट में टॉप पर आती है।

मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास

मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास

कोविड-19 महामारी के फैलने से कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास खरीदी थी। भारत में इस पांच सिटर वाली लक्जरी कार की कीमत लगभग 1.41 करोड़ रुपये से शुरू होती है। ये गाड़ी भी बॉलीवुड के कई कलाकारों के पास मौजूद है। स्टार्स को जब किसी बड़े इवेंट पर जाना होता है तो इस कार का इस्तेमाल किया जाता है।

मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास

मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास

मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास बॉलीवुड सेलेब्स की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। अमिताभ बच्चन ने भी ये कार 75 लाख रुपये में तब खरीदी थी जब ये भारत में नई लॉन्च हुई थी। बिग बी को ये गाड़ी बहुत पसंद है। उन्हें अधिकतर समय इसी गाड़ी में ट्रैवल करते हुए देखा जाता है। वह अपनी पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ भी इसी कार में घूमते नजर आते हैं।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट कार भी खरीदी थी। इसके अलावा, उन्होंने टोयोटा कैमरी हाइब्रिड भी खरीदी थी, जो कभी भारत में एकमात्र स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार हुआ करती थी। ये दोनों ही गाड़ियां बिग बी की फेवरेट गाड़ियों में से एक हैं।

मिनी कूपर और रोल्स रॉयस

मिनी कूपर और रोल्स रॉयस

बिग बी को उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने एक मिनी कूपर गिफ्ट की थी, जिसमें उन्हें ट्रैवल करते हुए देखा गया है। बिग बी की इस कार का नंबर 2882 है। ये गाड़ी अमिताभ बच्चन के दिल के बहुत करीब है। इसके अलावा फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी फिल्म 'एकलव्य' के बाद अमिताभ बच्चन को रोल्स रॉयस फैंटन गिफ्ट में दी थी। बाद में बिग बी ने उस कार को मैसूर के एक बिजनेसमैन रुमान खान को बेच दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+