अमिताभ बच्चन के पास अरबों की संपत्ति, फिर भी गरीबी में जी रहा 'महानायक' का एक परिवार
मुंबई, 27 नवंबर। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी परिचय के मोहजात नहीं है। अमिताभ उन लोगों में से हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद दौलत-शौहरत कमाई और 79 साल की उम्र में भी उसी पैशन के साथ काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के शहंशाह कहने जाने वाले 'बिग बी' के पास अरबों की संपत्ति है। उनके पास करोड़ों के कई बंगले और महंगी गाड़ियां है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाने वाले अमिताभ का एक परिवार गरीबी के साए में जिंदगी बिताने को मजबूर है।

कौन-कौन है अमिताभ के परिवार में?
अमिताभ बच्चन के परिवार, में पत्नी जया बच्चन, अभिषेक बच्चन (बेटे), ऐश्वर्या राय बच्चन (बहू), अराध्या बच्चन (पोती) को तो सभी जानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बिग बी की बुआ भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन की बुआ के बेटे का नाम रामचंदर था और उनके बेटे अनूप रामचंदर हैं, जिनकी हालत आज बहुत खराब हो चुकी है। वह पाई-पाई को मोहताज है।

गरीबी में जी रहा अमिताभ बच्चन का ये परिवार
अनूप रामचंदर की हालत पहले ऐसी नहीं थी, वह भी धनवान हुआ करते थे। हालांकि समय के साथ पैसे खत्म होते गए और अब उनका परिवार गरीबी में जिंदगी गुजार रहा है। परिवार में अमिताभ बच्चन जैसा बड़ा नाम होने के बावजूद आज वह गरीबी में जी रहे हैं। एक समय था जब बच्चन परिवार और अनूप का परिवार काफी करीब हुआ करता था लेकिन एक विवादित जमीन के चलते रिश्तों में खटास आ गई।

पुश्तैनी मकान को लेकर है विवाद
दरअसल, एक पुश्तैनी मकान को लेकर दोनों परिवारों के बीच अनबन बढ़ गई। दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस घर को अनूप, हरिवंश राय बच्चन की याद में एक संग्रहालय का रूप देना चाहते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। इस घर को लेकर विवाद की मुख्य वजह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन महानायक ने जमीन और घर को लेकर अनूप के परिवार से दूरी बना ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिषेक की शादी में भी अनूप शामिल नहीं हुए थे।
Recommended Video

इसलिए अभिषेक की शादी में नहीं आए
एक इंटरव्यू में अनूप रामचन्द्र ने बताया था कि वह अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में जाना चाहते थे लेकिन उनके हालात सही नही है और उनके पास इतने पैसे भी नही थे कि इतनी बड़ी शादी में आ सके। ऐसा भी कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन खुद ही अपने भतीजे से बात नहीं करना चाहते। अमिताभ बच्चन के पास इतना पैसा है, अगर वह चाहें तो पल भर में ही अनूप के परिवार की जिंदगी बदल सकते हैं।

रिश्ते में अमिताभ के भतीजे लगते हैं अनूप
अनूप रामचंदर, अमिताभ बच्चन की बुआ भगवानदेई के बेटे रामचंदर के चार लड़कों में से तीसरे नंबर के बेटे हैं। रिश्ते में अनूप, अमिताभ बच्चन के भतीजे लगते हैं। वह अपनी पत्नी मृदुला के साथ हरिवंश राय बच्चन के ही कटघर स्थित मकान के एक हिस्से में रहते है। अपून बिजली का काम करते है यही उनकी इनकम का जरिया है। हालांकि अमिताभ बच्चन की तरफ से कभी इस परिवार यो जमीनी विवाद को लेकर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई।
यह भी पढ़ें: Video: जब अमिताभ बच्चन से बात करते हुए KBC में रोने लगे जॉन अब्राहम, टीवी पर पहले कभी नहीं दिखे ऐसे इमोशनल
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications