दुर्गा पूजा पंडाल में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने किया धांसू डांस, चाट खाने का वीडियो हुआ वायरल

श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा दुर्गा पूजा के दौरान अपने दोस्तों के साथ पंडाल में चाट का मजा लेती नजर आईं।

मुंबई, 6 अक्टूबरः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा आजकल सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब तक नव्या नवेली नंदा का नाम कई लड़कों के साथ जोड़ा जा चुका है। इसी बीच नव्या नवेली अपनी मां श्वेता नंदा और अपनी नानी जया बच्चन के साथ मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल में घूमतीं नजर आईं। आपको बता दें कि जया बच्चन बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसके चलते वह घर पर भी बंगाली कल्चर को फॉलो करती हैं। जया बच्चन की वजह से उनकी बेटी श्वेता नंदा भी बंगाली कल्चर के काफी नजदीक हैं। ऐसे में श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा दुर्गा पूजा के दौरान अपने दोस्तों के साथ पंडाल में चाट का मजा लेती नजर आईं।

navya naveli

पंडाल में चाट खातीं नजर आईं नव्या नवेली
श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली दुर्गा पूजा पर चाट खाती, ढाक का मजा लेती और पंडाल में डांस करतीं नजर आईं। नव्या ने खुद इसका वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में नव्या बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नव्या ने वाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वहीं नव्या ने अपने डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- शुभो बिजोयादशमी। नव्या की इस पोस्ट पर उनकी मां श्वेता बच्चन ने भी कमेंट किया है। श्वेता ने बेटी के लिए लिखा है- शुभो बिजोया नव्या। मुझे उम्मीद है कि तुमने डीडू को बहुत खुश रखा होगा।

नव्या का पॉडकास्ट चैनल
आपको बता दें कि हाल ही में बिग बी की नातिन नव्या ने अपना एक पॉडकास्ट शुरू किया है। इसका नाम 'वॉट द हेल नव्या' रखा गया है। इसके पहले एपिसोड में जया बच्चन और श्वेता नंदा एकसाथ नजर आई थीं। इस पॉडकास्ट के अलावा नव्या महिलाओं के हेल्थ प्रोजेक्ट 'प्रोजेक्ट नवेली' और 'आरा हेल्थ' पर भी काम करती हैं। फिलहाल नव्या अपने नाना-नानी यानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ ही रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+