अमिताभ बच्चन ने 16 महीने की पोती आराध्या से करवाया था ऐसा सनातनी काम, जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा

Amitabh Bachchan and Aaradhya: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्याकी बेटी आराध्या पूरे बच्चन परिवार की लाडली हैं। दादा अभिताभ बच्चन भी अपनी पोती आराध्या बच्चन को खूब प्यार करते हैं। आपको बता दें कि आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय, दादा अमिताभ बच्चन और नानी वृंदा राय के काफी क्लोज हैं। आराध्या को अक्सर अपनीमां के साथ ही देखा जाता है।

बच्चन परिवार की लाडली हैं आराध्या
जानकारी के अनुसार आराध्या बच्चन को पूरे बच्चन परिवार से खूब लाड-प्यार मिलता है। वह भले ही बी-टाउन के अमीर परिवार में जन्मी हों लेकिन उन्हें जमीन से जुड़ी संस्कृति और परंपरा के साथ पाला गया है। ऐश्वर्या राय ने खुद बताया था कि उनकी बेटी आराध्या बचपन से धर्मिक भी हैं। वह अक्सर घर में हो रही पूजा-पाठ का हिस्सा बनना पसंद करती हैं।

amitabh bachchan

आराध्या बच्चन को धर्मिक होना पसंद
आपको बता दें कि आराध्या बच्चन पढ़ाई में तो अच्छी हैं ही, साथ ही वह कई तरह के को करिकुलर एक्टीविटीज के साथ भी जुड़ी हुई हैं। उन्हें अक्सर स्कूल फंक्शन्स में डांस और ड्रामा करते हुए देखा जाता है। वहीं एक बार केबीसी शो पर दादा अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती आराध्या की तारीफ करते हुए कहा था कि वह साढ़े तीन साल की उम्र से भगवान गणेश की आरती करती हैं। उन्हें पूरी गणेश आरती याद है।

16 महीने की उम्र से ही आराध्या को याद है गायत्री मंत्र
सिर्फ इतना हीं अमिताभ बच्चन बताया था कि उन्होंने आराध्या को पूजा-पाठ से जुड़े कई मंत्र भी याद करवाए हैं। बिग बी ने बताया था कि 16 महीने की उम्र से ही आराध्या गायत्री मंत्र बोल लेती हैं। वह हर रोज पूजा घर में बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करती हैं।

12 साल की हैं आराध्या बच्चन
वहीं लोगों की मानें तो आराध्या बच्चन अभी सिर्फ 12 साल की हैं लेकिन वह अपनी उम्र से ज्यादा समझदार लगती हैं। वह पढ़ाई में काफी अच्छी हैं। वह बर्ताव में भी काफी अच्छी हैं। वह छोटी उम्र में पैपराजी के सामने भी अच्छा व्यवहार करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+