Fact Check: 'एलिमनी की तैयारी', क्या अभिषेक-ऐश्वर्या हो रहे अलग? श्वेता को अमिताभ बच्चन ने तोहफा दिया बंगला

Amitabh Bachchan Gift Bangalow: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन अपने दोनों बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी को बंगला प्रतीक्षा गिफ्ट में दिया जिसकी कीमत करोड़ों 50.63 करोड़ रुपये हैं। खबर है कि एक्टर ने इस दिवाली अपनी लाडली को गिफ्ट में दिया है जो कि मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है।

अमिताभ बच्चन की यह खबर जैसे सोशल मीडिया पर छाई तो लोगों ने इसको अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से जोड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि, लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। दोनों को अब बहुत कम एकसाथ स्पॉट किया जाता है।

Amitabh Bachchan

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पिता की तस्वीरें शेयर की थी जिसमें कहीं भी अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए। ऐसे में फैस ने अनुमान लगाया कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इसलिए अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता को फ्लैट गिफ्ट में देने का फैसला किया।

नेटिजेन्स एक्टर के पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। श्वेता को बंगला गिफ्ट देने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि, अगर ऐश्वर्या राय अभिषेक से तलाक ले लेती हैं तो उन्हें एक्ट्रेस को कुछ एलिमनी देनी पड़ती। यही वजह है कि बिग बी ने श्वेता को बंगला गिफ्ट में दे दिया। हालांकि अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबर महज एक अफवाह है। दोनों ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। कहा जाता है कि फिल्म गुरू के बाद लव स्टोरी शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों की शादी को पूरे 16 साल हो चुके हैं। कपल के घर साल 2011 में लाडली आराध्या बच्चन का जन्म हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+