'ऑपरेशन सिंदूर' पर अमिताभ बच्चन ने पहली बार किया रिएक्ट, पीएम मोदी का नाम लिखने से किया परहेज, जगह खाली छोड़ी
Amitabh Bachchan First Rection On Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्टों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया था। इस घटना के बाद पूरे देश में रोष का माहौल था। हर कोई सरकार से आतंक के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग कर रहा था। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने भी नाराजगी जताई थी। 15 दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके बाद से दोनों देशों में तनाव चल रहा है।
22 अप्रैल के बाद से सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने चुप्पी साधी थी। इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया। बावजूद इसके उन्होंने पूरे मामले में कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। बीते 10 मई की शाम दोनों देशों ने सीजफायर का ऐलान किया। लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया। तब 11 मई को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने X (पहले ट्वीटर) पर लिखा, छुट्टियाँ मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुज़दिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से , गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया। जब पत्नी ने कहा "मुझे भी मार दो", तो राक्षस ने कहा " नहीं तू जाके, " .... " को बता "बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी :मानो, वो बेटी " .... " के पास गई, और कहा :है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया " .. (बाबूजी की पंक्ति)
तो " .... " ने दे दिया सिंदूर, OPERATION SINDOOR। जय हिन्द। जय हिन्द की सेना। तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ। अग्नि पाथ! अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ।
अमिताभ बच्चन घटना के 19वें दिन कुछ लिखा है। हालांकि उन्होंने आतंकी और एक टूरिस्ट महिला के बीच के सवांद को लिखा। लेकिन उसमें जहा पर पीएम मोदी का जिक्र आया उन्होंने " .... " कर दिया। इसके भी कई मायने निकाले जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications