अमिताभ बच्चन ने कोर्ट में दायर किया मुकदमा, हरीश साल्वे लड़ेंगे केस, जानें आखिर क्या हुई बात
अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अमिताभ बच्चन ने कोर्ट में मामला दायर किया है।
Amitabh Bachchan filed Suit: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है। जाने-माने वकील हरीश साल्वे जस्टिस नवीन चावला के सामने अमिताभ बच्चन का पक्ष रखेंगे। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन अपने आवाज के इस्तेमाल को लेकर पहले भी चिंता जाहिर कर चुके हैं।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, बिग बी द्वारा दायर इस याचिका पर न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ सुनवाई करेगी। तारीख अभी साफ नहीं है। ऐसे में जल्द ही इसका ऐलान भी किया जा सकता है। इससे पहले अमिताभ बच्चन अपने आवाज के इस्तेमाल को लेकर पहले भी चिंता जाहिर कर चुके हैं।
अमिताभ बच्चन अपनी शानदार आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर जैसी आवाज शायद ही इंडस्ट्री में किसी और के पास हो। कोरोना के दौरान अमिताभ बच्चन की आवाज आपने खूब सुनी होगी। कोरोना के बचने के लिए सेफ्टी के तरीकों के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन की शानदार आवाज घर-घर में गूंजी थी।
इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में गीत भी गाया है। लावारिस फिल्म में एक्टर ने मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है.. गाना गाया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा एक्टर ने पड़ोसन अपनी मुर्गी से गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं फिल्म नटवरलाल में अमिताभ बच्चन ने एक शानदार गीत गाया था, जिसके छोटे बच्चे भी दीवाने हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications