ऐश्वर्या राय के लिए रोने लगे थे ससुर अमिताभ बच्चन, क्या हुआ था मामला? बिग बी ने सरेआम कही थी ऐसी बात
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अभिनय करने के अलावा अपने पोस्ट के जरिए लोगों के साथ जुड़े रहना पसंद करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह इन पोस्ट के लिए ट्रोल भी हो रहे हैं।
अमिताभ बच्चन का 83वां जन्मदिन
महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी बिग बी की फिटनेस देखने लायक है। वह आज भी फिल्मों से लेकर टीवी शो होस्टिंग तक दमदार तरीके से संभाल रहे हैं।

बहू ऐश्वर्या राय को लेकर ये क्या बोल गए थे ससुर अमिताभ बच्चन?
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी हर गलती की सफाई भी काफी अच्छे से देते हैं। हालांकि वह अपने परिवार के सदस्यों के बारे में मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते हैं। लेकिन उन्होंने कई बार अपनी बेटी श्वेता बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बारे में खुलकर बात की है। वह अपनी बहू के बारे में बात करते हुए एक बार काफी इमोशनल भी हो गए थे।
जया बच्चन ने की थी ऐश्वर्या राय की तारीफ
एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय को लेकर बात करती नजर आ रही थीं। उन्होंने वीडियो में बहू ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की थी। आपको बता दें कि सास जया बच्चन भले ही बहू ऐश्वर्या राय को पसंद न करती हों लेकिन वह कैमरे पर उनकी तरीफ जरूर करती हैं।
बहू ऐश्वर्या राय से बिग बी को है खासा लगाव
इसके अलावा ससुर अमिताभ बच्चन भी अपनी बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका है जिसमें बिग बी इमोशनल होते हुए भी नजर आए हैं।
अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या के बारे में कही थी ऐसी बात
इस वीडियो में ससुर अमिताभ बच्चन ने खुलकर बहू ऐश्वर्या राय के बारे में बात की थी। वीडियो में बिग बी ने कहा था- हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है। ये ऐसा था जैसे एक बेटी चली गई और दूसरी आ गई। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने साल 2019 में एक इवेंट के दौरान ऐश्वर्या राय के बारे में ढेर सारी बातें की थीं।
ऐश्वर्या राय को लेकर रोने लगे थे अमिताभ बच्चन
-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कई बार कैमरे के सामने कहा है कि वह अपनी बेटी श्वेता बच्चन को बहुत प्यार करते हैं और ऐश्वर्या राय को भी वह अपनी दूसरी बेटी समझते हैं। ऐसे में अपनी बहू से भी वह उतना ही प्यार करते हैं। वहऐश्वर्या को अपनी दूसरी बेटी ही मानते हैं।
-वहीं जब साल 2020 में ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को कोरोना हो गया था और दोनों अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद घर आए थे, तो इस दौरान अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications