जब अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या को सरेआम किया था KISS, परिवार की इज्जत हुई तार-तार
Amitabh Bachchan Family Secret: बच्चन परिवार में आए दिन खटपट की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।
कब-कब विवादों में रहा बच्चन परिवार
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते कुछ समय से एकसाथ नजर नहीं आए। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार अलग पहुंचा। जबकि उनके साथ दामाद निखिल नंदा भी मौजूद थे। लेकिन बहू ऐश्वर्या साथ में नहीं नजर आईं। यहां तक कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक भी बार कैमरे के सामने साथ में पोज नहीं दिया।

1.जब अमिताभ ने अमृता सिंह को किया जबरन किस
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बार बच्चन परिवार विवादों में रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस अमृता सिंह को जबरदस्ती किस कर दिया था। खबरों की मानें तो एक वक्त था जब अमिताभ अमृता को पसंद करते थे। एक पार्टी में वो डैनी को देख इंप्रेस हो गईं और उनके साथ पार्टी में डांस करने लगी। ये बात अमिताभ को पसंद नहीं आई और उन्होंने पार्टी में एक्ट्रेस को खींचा और किस कर दिया। इसकी वजह से बिग-बी काफी चर्चा में भी रहे।
2.अमिताभ-ऐश्वर्या की वायरल तस्वीर
इसके अलावा अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसके बाद ससुर और बहू के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे थे। दरअसल, अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या को किस करते नजर आए थे। फैंस को बिग बी की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी और एक्टर को खूब ट्रोल किया गया।
3.श्वेता और ऐश्वर्या के बीच विवाद
श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है। रिपोर्ट्स की मानें तो, श्वेता की वजह से ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया है। लेकिन इससे पहले भी कई बार इवेंट्स में दोनों ने एक दूसरे को कई बार इग्नोर किया। जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आई।
4.ऐश्वर्या राय ने दिया था इंटीमेट सीन
ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में इंटीमेट सीन्स दिए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो, इसकी वजह से बच्चन परिवार में काफी बवाल हुआ था। ऐश्वर्या का इस तरह का सीन करना उनको पसंद नहीं आया। इसके बाद एक्ट्रेस ने किसी फिल्म में इंटीमेट सीन्स नहीं दिए।












Click it and Unblock the Notifications