'मुझे पैंट पहनने में दिक्कत हो रही है', ये क्या बोल गए महानायक अमिताभ बच्चन? बयां किया ऐसा दर्द
Amitabh Bachchan: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 82 साल है और इस उम्र में भी उनकी फुर्ती, जज्बा और काम करने का जुनून इंडस्ट्री के हर कलाकार को हैरान कर देता है। फिलहाल वह टीवी के पॉपुलर क्वीज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 को होस्ट कर रहे हैं।
शरीर की कमजोरियों पर अमिताभ बच्चन का बयान
लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए उम्र बढ़ने के असर और शरीर की कमजोरियों पर खुलकर कई बातें लिखी हैं। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा है- जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे साधारण से काम भी चुनौती बन जाते हैं।

'मेरे लिए पैंट पहनना अब आसान नहीं रहा'
-अमिताभ बच्चन ने बताया कि अब उनके लिए रोजमर्रा के काम पहले जैसे आसान नहीं रहे। पैंट पहनना जैसी साधारण चीज भी अब मुश्किल हो गई है। बिब बी ने लिखा- डॉक्टर कहते हैं कि मिस्टर बच्चन, खड़े होकर पैंट मत पहनो, बैठकर ही पहनिए, वरना आप गिर सकते हैं। पहले तो मुझे ये बात अजीब लगी, लेकिन अब एहसास होता है कि वह बिल्कुल सही थे।
-बिग बी ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- अब पतलून पहनने के लिए मुंझे हैंडल बार का सहारा लेना पड़ता है, जबकि ये कभी बेहद आसान काम था। अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा है- अब हर शारीरिक काम करने से पहले मुझे बैलेंस और स्थिरता का ध्यान रखना पड़ता है। हवा से उड़कर गिरा कागज उठाना, पहले ये काम बिना सोचे-समझे हो जाता था, लेकिन अब इसके लिए भी शरीर को संभालना पड़ता है।
'उम्र हर किसी पर असर डालती है'
अमिताभ बच्चन ने लिखा है- कभी जिन क्रियाओं को करना सहज लगता था, अब उन्हें दोबारा शुरू करने से पहले दिमाग और शरीर दोनों को तैयार करना पड़ता है। मेरी बातें सुनकर बहुत से लोग मुस्कुरा देंगे, लेकिन हकीकत यही है कि उम्र हर किसी पर असर डालती है। काश ऐसा न हो लेकिन ये सच्चाई है। जिस दिन हम जन्म लेते हैं, उसी दिन से ढलान शुरू हो जाती है। जवान उम्र में आत्मविश्वास दौड़ता है, लेकिन बुढ़ापा अचानक ब्रेक लगा देता है।
बिग बी ने कहा- उम्र से कोई नहीं जीत सकता
अपने ब्लॉग के अंत में अमिताभ बच्चन ने एक बड़ी सच्चाई बयां की है। उन्होंने लिखा है- कोई भी इंसान उम्र से लड़ाई नहीं जीत सकता। आखिरकार हम सब हारते हैं। दुनिया ने आपके काम को सराहा है, आपकी मौजूदगी को महत्व दिया है, लेकिन वक्त आता है जब आपको खुद को अलग करना पड़ता है और आगे की तैयारी करनी होती है। ये सुनने में कठोर लगता है, लेकिन यही जीवन की हकीकत है।












Click it and Unblock the Notifications