अमिताभ बच्चन को बच्चन परिवार की महिलाओं की इस चीज से है नफरत, बेटी श्वेता ने कहा-उन्हें बिल्कुल नहीं पसंद'

Shweta Bachchan Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल सीजन 2' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के नए एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन को घर की महिलाओं के छोटे बाल पसंद नहीं है।

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन मौजूद थीं। इस दौरान तीनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही परिवार से जुड़े बड़े खुलासे भी किए। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में नव्या ने बताया कि अमिताभ बच्चन को घर की महिलाओं के छोटे बाल पसंद नहीं है। जिसके बाद श्वेता ने इससे जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

Amitabh Bachchan

श्वेता बच्चन ने अपने बचपन का किस्सा बताया और कहा, 'मैं जब छोटी थी तो मैं अपने बहुत बाल कटवाती थी। मुझे छोटे बाल रखना बहुत पसंद था। लेकिन पापा मुझे डांटते थे। वह मुझे कहते थे कि तुमने ऐसा क्यों किया। उन्हें छोटे बाल बिल्कुल पसंद नहीं थे बल्कि उन्हें लंबे बाल रखना ज्यादा पसंद है। हम में से अगर कोई भी बाल कटवा दे तो उन्हें अच्छा नहीं लगता।'

वहीं इसके बाद जया बच्चन ने बताया कि अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा सरसों का तेल लगाना पसंद है। वह लंबे समय से अपने बालों में यही लगाते आ रहे हैं। जया ने कहा, वह हमेशा कहते थे कि बच्चों को तेल लगाएं। उनकी ये आदत यूपी से आई है जो कि आजतक नहीं छूटी। वहीं श्वेता जया से कहती हैं कि, बंगाली परिवार में भी सरसो तेल जरूरी होता है।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन की एक्शन फिल्म गणपथ में देखा गया था। विकास बहल के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद वह जल्द ही दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन और दिशा पटानी के साथ अगली एक्शन फिल्म कल्कि 2898 में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+