अमिताभ बच्‍चन ने कटरीना के बहू बनने पर एक्‍शन डॉयरेक्‍टर श्‍याम कौशल को दी खास अंदाज में बधाई

अमिताभ बच्‍चन ने कटरीना के बहू बनने पर एक्‍शन डॉयरेक्‍टर श्‍याम कौशल को दी खास अंदाज में बधाई

मुंबई, 15 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍टर विक्‍की कौशल और कटरीना कैफ की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादी बन चुकी है। कैटरीना कैफ और विक्‍की अपने हनीमून से वापस लौटकर अपने सपनों के घर में जल्‍द ही शिफ्ट होने वाले हैं। शादी के एक हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अभी भी उन्‍हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। विक्‍की और कैट की नई विवाहित जोड़ी को अब सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने बधाई दी है।

अमिताभ बच्‍चन ने अपने निराले अंदाज में बधाई दी

अमिताभ बच्‍चन ने अपने निराले अंदाज में बधाई दी

बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन ने अपने निराले अंदाज में बधाई दी है। जिसकी चर्चा हो रही है। अमिताभ बच्‍चन ने सीधे कैटरीना और विक्‍की को विश करने के बजाए एक्शन डायरेक्ट श्‍याम कौशल के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर कैटरीना के उनके घर बहू बनकर आने पर बधाई देते हुए विक्‍की के पिता की तारीफ की है।

श्‍याम कौशल के साथ अपनी फोटो की शेयर

श्‍याम कौशल के साथ अपनी फोटो की शेयर

अमिताभ बच्‍चन बच्‍चन ने अपने ट्वीटर हैंडल श्‍याम कौशल के साथ हाथ मिलाते हुए एक फोटो शेयर की है और उनके साथ बिताए पलों को याद किया है।

कटरीना के बहू बनने पर अमिताभ बने यूं दी बधाई

कटरीना के बहू बनने पर अमिताभ बने यूं दी बधाई

बिग बी ने श्‍याम कौशल को बधाई देते हुए लिखा - 'सेट पर विक्की कौशल के पिता और ऐक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के साथ, उनके साथ काफी लंबे वक्त तक काम कर चुका हूं, बहुत ही विनम्र और प्यारे इंसान हैं वह, वधाइयां, वधाइयां, वधाइयां।'

विक्‍की कौशल ने हाथ जोड़कर जताया आभार

विक्‍की कौशल ने हाथ जोड़कर जताया आभार

अमिताभ बच्‍चन के इस पोस्‍ट पर सबसे पहले नए नवेले दुल्‍हें विक्‍की कौशल ने रिप्‍लाई किया और हार्ट का इमोजी शेयर करते हुए नमस्‍ते लिखा। विक्‍की ने नमस्‍ते सर लिखा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो विक्‍की कैट की शादी की तस्‍वीरें

बता दें विक्‍की कैटरीना ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए राजस्‍थान के सवाई माधोपुर के पैलेस में डेस्‍टीनेशन मैरिज की थी। शादी को मीडिया से बेहद सीक्रेट रखा गया था। कैटरीना को अपनी दुल्‍हनियां बनाने के बाद सबसे पहले विक्‍की कौशल ने शादी की पहली फोटो शेयर की थी। जिसके बाद से लगातार मेंहदी, संगीत और अन्‍य फंग्शन की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं हनीमून से लौटकर विक्‍की कौशल और कैटरीना मीडिया फोटोग्राफरर्स को पोज देकर फोटो भी खिंचवाई थी। जिसमें मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नई नवेली दुल्‍हनियां कैटरीना नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+