'जिस घर जाएगी उसका ससुर...' ऐश्वर्या राय की 'पेड़ से शादी' होने पर हुई थी भविष्यवाणी, बिग बी ने दिया ये बयान

Aishwarya Abhishek Marriage: ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन से शादी से साल 2007 में शादी हुई थी। लेकिन कपल की शादी के दौरान एक्ट्रेस के मांगलिक होने को लेकर काफी गॉसिप हुई थी। यह खबर आई कि ऐश्वर्या मांगलिक हैं, और उनकी पेड़ से शादी हुई है। इसको लेकर अमिताभ बच्चन ने सफाई दी थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो, अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय की पेड़ से शादी हुई थी क्योंकि वह मांगलिक हैं। इसी के बाद वह अभिषेक से शादी कर सकती थीं। इसको लेकर हुई तमाम गॉसिप पर खुद अमिताभ बच्चन ने सफाई दी थी और बेबुनियाद बताया था।

Amitabh Bachchan

शादी के बाद, अमिताभ बच्चन ने 'मिड-डे' से बात करते हुए कहा कि, 'परिवार ऐश्वर्या के मांगलिक होने और शादी से पहले पेड़ से शादी करने की खबरों से परेशान था। हर दिन कुछ न कुछ भविष्यवाणी होती है, कि वह क्या हैं, उनका भविष्य क्या होगा, ये जिस घर में जाएंगी उसका ससुर मर जाएगा। ऐश्वर्या हमारे लिए दुर्भाग्यशाली नहीं हैं! जो भी होना है, वो होगा।"

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि, 'किसी ने भी यह नहीं सोचा कि ऐश्वर्या और उनके परिवार को क्या महसूस हो रहा है। मीडिया के लिए अटकलें लगाना और लिखना बहुत आसान है, लेकिन क्या किसी ने सोचा कि वह और उनका परिवार क्या झेल रहा है? सबसे बुरा यह है कि अटकलें रुकी नहीं हैं। क्या उन्हें कोई आइडिया है कि वह और अभिषेक सच में क्या महसूस कर रहे हैं? शादी क्या है, यह तो दो लोगों के बीच का विश्वास है। यह दो मानसिकताओं का मिलन है। यह मेरी पत्नी है और वह मेरे जीवन भर मेरी पत्नी रहेगी। बस यही।"

बीते कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहें चर्चा में हैं। ऐश्वर्या को अकेले या फिर अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है। जिसकी वजह से तलाक की अटकलों को और हवा मिली। अब तक, न तो ऐश्वर्या और न ही अभिषेक ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी की है, और बच्चन परिवार ने भी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+