'ये बहुत ही नाजुक पल था' अभिषेक-करिश्मा की सगाई टूटने से दुखी थे अमिताभ बच्चन, कही थी ऐसी बात

Abhishek Bachchan Karishma Kapoor Engagement: बच्चन परिवार अक्सर अपनी आपसी अनबन की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहता है। बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की कभरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच दरार आ चुकी है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की खबरों को लेकर उनके फैंस परेशान हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी उनकी करिश्मा कपूर संग सगाई टूट चुकी है।

amitabh bachchan

ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर को डेट किया था। दोनों के इस रिश्ते से बच्चन परिवार और कपूर खानदान खुश थे। कपल की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन बात शादी तक पहुंचने से पहले ही ये रिश्ता टूट गया। जिसके बाद पूरा बच्चन परिवार दुखी हो गया था. अमिताभ बच्चन ने भी अपना दुख जाहिर किया था।

अमिताभ बच्चन एक बार करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूटने पर अपना रिएक्शन दिया था। एक्टर ने कहा था, 'ये पूरे परिवार के लिए बहुत ही नाजुक पल था। रिश्ते बन रहे हैं, टूट रहे हैं। ये किसी भी यंग इंसान के लिए मुश्किल है। अगर सिचुएशन आपके लिए ठीक ना हो तो बेहतर है कि आपको अपने रास्ते अलग कर लेने चाहिए।'

बता दें कि, अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन एक्ट्रेस की शादी ज्यादा नहीं टिक पाई और बाद में उन्होंने तलाक ले लिया। कपल के दो बच्चे भी हैं जिनकी परवरिश करिश्मा अकेले कर रही हैं।

वहीं अभिषेक बच्चन ने लंबे समय तक ऐश्वर्या राय को डेट करने के बाद साल 2007 में उनके शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। लेकिन बीते कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग नजर आते हैं। दोनों कभी किसी इवेंट में साथ नहीं दिखते। जिसकी वजह से आए दिन दोनों की तलाक की खबरें चर्चा में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+