याद हैं फिल्म भूतनाथ का 'बंकू? 16 साल से हैं फिल्मों से गायब, एक्टिंग छोड़ अब क्या कर रहे हैं अमन सिद्दीकी
Bhoothnath Film: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने भूत बनकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। उनके अलावा भूतनाथ में एक बच्चे ने भी लीड रोल निभाया था जिसकी क्यूटनेस के फैंस दीवाने हो गए। ऐेसे में आज हम आपको बताते हैं कि ये क्यूट आखिर कहां और क्या कर रहा है।
फिल्म भूतनाथ में बंकू बनकर नजर इस क्यूट बच्चे का नाम अमन सिद्दीकी है। इस फिल्म बंकू ने काफी अच्छी एक्टिंग की थी जिसकी वजह से वह उस वक्त काफी चर्चा में रहे। लेकिन अब ये बंकू काफी बड़ा हो गया है और फिल्म भूतनाथ के बाद मिले फेम के बावजूद इंडस्ट्री से दूरी बना ली और फिर किसी भी फिल्म के लिए काम नहीं किया।

फिल्म के रिलीज के 16 साल बाद अब अमन सिद्दीकी काफी बड़े हो चुके हैं। उन्होंने एक्टिंग छोड़ अब अपना दूसरा करियर चुन लिया है। वह आए दिन सोशल डिया पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों में बंकू को देखकर पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। हालांकि वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।
बता दें कि अमन की इन तस्वीरों में उन्हें परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह पढ़ाई के साथ-साथ सिंगिंग भी करते हैं। यहां तक कि मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में उन्होंने परफॉर्म भी किया था। बता दें कि, फिल्म भूतनाथ से पहले उन्होंने कई टीवी एड्स के लिए भी काम किया था।
अमन ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह महज 3 साल के थे तो उन्होंने horlicks का विज्ञापन किया था। इसके बाद उन्होंने कई टीवी एड्स के लिए काम किया। जिस वक्त उन्हें फिल्म भूतनाथ का ऑफर मिला था तब वह पढ़ाई कर रहे थे। 'भूतनाथ' के लिए वो इसलिए तैयार हुए क्योंकि उन्हें बड़े एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला था। फिलहाल उनका अंदाज अब 16 साल पूरी तरह से बदल चुका है। फैंस के लिए उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications