जानें 81 साल के अमिताभ बच्चन के साथ अब तक हो चुके हैं कौन कौन से हादसे

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर कहा जा रहा था कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब इस खबर को फर्जी बताय गया है। पहले खबर थी कि 81 साल के अमिताभ बच्चन की 15 मार्च 2024 को एंजियोप्लास्टी हुई थी लेकिन अब इस बात को अफवाह कहा गया है।

अमिताभ बच्चन की नहीं हुई एंजियोप्लास्टी
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बिग बी को भारी सिक्योरिटी के बीच अस्पताल लाया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। लेकिन अब उस खबर को फर्जी कहा गया है। वहीं अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- आपका हमेशा आभार।

Amitabh Bachchan

इसी बीच आइए आपको बताते हैं कि अमिताभ बच्चन के साथ कौन कौन से हादसे हो चुके हैं-

'कुली' के सेट पर एक्शन सीन और लगी गंभीर चोट
साल 1982 में फिल्म 'कुली' के सेट पर अमिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बिग बी के साथ ये हादसा तब हुआ था, जब वह एक एक्शन सीन के लिए मार्शल आर्ट में माहिर एक्टर पुनीत इस्सर के साथ शूट कर रहे थे।

कहते हैं कि पुनीत इस्सर का जोरदार मुक्का जैसे ही अमिताभ बच्चन के पेट पर पड़ा तो वह जमीन पर गिर पड़े थे। कुछ वक्त बाद वह उठे और बोले कि उन्हें पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। मनमोहन देसाई ने उन्हें तुरंत अस्पताल भेज दिया था। इसके बाद अस्पताल में काफी समय तक डॉक्टरों को अमिताभ बच्चन के इस दर्द का कारण समझनहीं आ रहा था। बार-बार टेस्ट कराने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन की हालत बिगड़ती चली जा रही थी। काफी देर बाद पता चला कि अमिताभ बच्चन के पेट में लगी चोट अंदर ही अंदर पक चुकी थी। उनके आंत में गहरी चोट लगी थी जिसमें मवाद बनने लगा था। इसके बाद अमिताभ बच्चन की इमरजेंसी सर्जरी कराई गई थी, जिसके बाद उनकी सेहत में सुधार आया था।

केबीसी 14 की शूटिंग के दौरान कट गई थी पैर की नस
साल 2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी। सेट पर उनके काफ मसल से काफी खून बहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर्स ने उनके पैर पर टांके लगाए थे। कुछ दिनों के आराम के बाद वह ठीक हो पाए थे।

दो बार कोविड पॉजिटिव हुए थे बिग बी
अमिताभ बच्चन ने साल 2020 में ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वह कोविड संक्रमित हो गए हैं। उस समय उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। कोविड के इलाज के लिए करीब दो महीने तक बिग बी अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद साल 2022 में भी अमिताभ बच्चन को दोबारा कोविड-19 हो गया था।

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट पर लगी थी चोट
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में एक एक्शन सीन करते समय अमिताभ बच्चन को कंधे पर चोट लग गई थी। हालांकि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। उन्हें बॉडी डबल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने ये सीन खुद करने की जिद की थी।

बिग बी को चढ़ा था हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति का खून
साल 2000 में अमिताभ बच्चन को पता चला था कि उन्हें हेपेटाइटिस बी हो गया है। दरअसल ये बीमारी एक लापरवाही का नतीजा थी। कहा जाता है कि जब फिल्म कुली सेट पर हुए हादसे के बाद बिग बी को खून की जरूरत पड़ी तो ब्लड डोनर की भीड़ लग गई थी। 200 डोनर के जरिए उन्हें 60 बोतल खून चढ़ाया गया था।

तभी जल्दबाजी में बिग बी को हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति का खून चढ़ा दिया गया, जिससे वह खुद भी संक्रमित हो गए थे। ये बात खुद अमिताभ बच्चन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से हेपेटाइटिस बी के कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर बताई थी।

75 फीसदी लिवर काम करना बंद कर चुका है
साल 2000 में अमिताभ बच्चन के पेट में जोरदार दर्द उठा था। इलाज करवाने के लिए जब बिग बी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी आंत में दिक्कत आ गई है, जिसके लिए उन्होंने डाइवर्टिक्युलाइटिस ऑफ स्मॉल इंटेस्टाइन सर्जरी करवाई। इलाज के दौरान ही बिग बी को पता चला था कि उन्हें लिवर सिरोसिस है। यह हेपेटाइटिस बी के कारण हुआ था। वहीं साल 2012 में अमिताभ बच्चन के 75 प्रतिशत संक्रमित लिवर को सर्जरी से काटकर अलग कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+